Slower temperatures bring down temperatures, rain is expected in the south: तापमान नीचे आने से कड़ाके की ठंड, दक्षिण में बारिश के आसार

0
253

नई दिल्ली। मौसम ने करवट ली और ठंड ने लोगों को ठिठुर ने पर मजबूर कर दिया है। देश केकई हिस्सों में मंगलवार को ठंड बढ़ गई। खास तौर पर उत्तर भारत मेंभी मंगलवार को ठंड बढी। एकाएक बढ़ी ठंड ने कई राज्यों में घना कोहरा कर दिया। जबकि दिल्ली में मौसम का न्यूनतम तपमान दर्ज किया गया। वहीं कश्मीर में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि दक्षिण में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों के अलावा लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में भी भारी बारिश का अनुमान है। विभाग के अनुसार 22 दिसंबर तक यह स्थिति जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत अब ठंड की चपेट में आ गया है। हरियाण और पंजाब में तापमान काफी नीचे गया और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भी हल्की बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में, केलांग और कल्पा में पिछले 24 घंटों में शुष्क मौसम के बावजूद शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली का पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस तामपान मंगलवार को रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले समय में भी दिल्ली तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

SHARE