Western Disturbance Effect: हरियाणा, पंजाब सहित उत्तर भारत में कई जगह बारिश

0
78
Western Disturbance Effect
हरियाणा, पंजाब सहित उत्तर भारत में कई जगह बारिश

Aaj Samaj (आज समाज), Western Disturbance Effect, चंडीगढ़: हरियाणा, पंजाब और दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में आज अलसुबह से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के चलते उत्तर भारत के मौसम में बदलाव हुआ है और आसपास के अन्य राज्यों में भी बारिश का मौसम बना हुआ है।

  • आज सारा दिन रहेगी बारिश

चंडीगढ़ में तीन डिग्री लुढ़का पारा

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के कारण चंडीगढ़ के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के साथ कई जगहों पर ओले भी पड़े हैं। अधिकारियों ने बताया कि आज पूरा दिन गरज व चमक के साथ-साथ बारिश होने के आसार हैं। साथ ही ठंडी हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

किसानों को दी यह सलाह

मौसम विशेषज्ञों ने बारिश को देखते हुए किसानों को खुले में कटी फसलों को न रखने, फसलों में खादों व कीटनाशकों का प्रयोग न करने की सलाह दी है। इसके साथ ही बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाने और पेड़ों के नीचे शरण न लेने और जलाशयों के नजदीक न जाने के लिए भी कहा है।

कैस्पियन या भूमध्य सागर से बनते हैं पश्चिमी विक्षोभ

पश्चिमी विक्षोभ वे तूफान होते हैं जो कैस्पियन या भूमध्य सागर से बनते हैं और ये भारत के उत्तर पश्चिमी इलाकों में असामान्य मौसम की बारिश और ठंडक लाने का काम करते हैं। ये वास्तव में तेज बर्फीली हवाएं होती हैं जो अपने साथ नमी लाती हैं और भूमध्यसागर से निकल कर ईरान, इराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होते हुए भारत के मैदानों में पहुंच कर अपना असर दिखाती हैं।

पश्चिमी हवाओं की स्थिति का कारण कम दबाव का क्षेत्र

एशिया के पश्चिम में एक कम दबाव का क्षेत्र बनता है जो असल में ऊंची हवाओं में पश्चिमी हवाओं की स्थिति बना देता है। इसके प्रभाव से हवाएं पूर्व की ओर चलती हैं जिन्हें पश्चिमी हवाएं या वेस्टर्न विंड भी कहते हैं। ये हवाएं दबाव तथा हवाओं के बहाव का चलन व तापमान में बदलाव ला देते हैं जिससे उत्तरी और उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में ठंड और कहीं कहीं बारिश भी होती है।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE