Weather Report 5 April 2023 Update: पूर्वी भारत के अधिकतर हिस्सों में जल्द बढ़ेगा तापमान, बेंगलुरु में भारी बारिश

0
240
Weather Report 5 April 2023 Update
पूर्वी भारत के अधिकतर हिस्सों में जल्द बढ़ेगा तापमान, बेंगलुरु में भारी बारिश

Weather Report 5 April 2023 Update: उत्तर भारतदेश की राजधानी दिल्ली के अलावा हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में कुछ दिन से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना हो गया है लेकिन अब ऐसा खुशनुमा मौसम ज्यादा दिन रहने वाला नहीं है। उधर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के क बाहरी इलाके में कल भारी बारिश के कारण हवाई व सड़क यातायात बुरी तरह बाधित हो गया।

पांच दिन में  अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जाने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस नीचे है। क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में अगले पांच दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक या सामान्य से ऊपर जाने की संभावना है। तापमान सामान्य से ऊपर हो सकता है। हालांकि इस दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें : Sikkim Avalanche: सिक्किम के नाथु-ला में हिमस्खलन, 7 पर्यटकों की मौत, 11 घायल

बारिश से हरियाणा में 7 लाख एकड़ फसल को नुकसान!

उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में कई एकड़ क्षेत्र में गेहंू व अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पूरे हरियाणा में बारिश के साथ ओलो की मार किसानों पर भारी पड़ी है। राज्य में करीब साढ़े 7 लाख एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा है। मार्च में प्रदेश में सामान्य से 176 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा।

इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान, दिल्ली में आज मौसम साफ

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में हिमालयी क्षेत्र में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा और इस दौरान यहां अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। यह 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूतनम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है।

बेंगलुरु में भारी बारिश के चलते 14 फ्लाइट्स डायवर्ट

बेंगलुरू शहर के बाहरी इलाके देवनहल्ली में भारी बारिश होने के साथ ही खराब मौसम के चलते कल शाम केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। छह उड़ानों की लैंडिंग में देरी हुई। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कहा कि भारी बारिश व तेज हवाओं के कारण शाम चार बज कर पांच मिनट से लेकर शाम चार बजकर 51 मिनट तक उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ।

केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट , देवनहल्ली में 45.2 मिमी बारिश

उन्होंने कहा, 14 में 12 उड़ानों को चेन्नई, एक को कोयंबटूर और एक को हैदराबाद भेजा गया। इसके अलावा छह उड़ानों के प्रस्थान में देरी हुई। अधिकारी ने कहा कि उड़ानों का सामान्य परिचालन बहाल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट , देवनहल्ली में मंगलवार शाम 45.2 मिमी बारिश हुई। वहीं, शहर के मध्य क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। देवनहल्ली में यातायात ठप होने के साथ सामान्य जनजीवन बुरी तरह बाधित हो गया।

यह भी पढ़ें :  Donald Trump: पॉर्न स्टार से जुड़े मामले में ट्रंप पर 34 आरोप तय, 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना

SHARE