Sikkim Avalanche: सिक्किम के नाथु-ला में हिमस्खलन, 7 पर्यटकों की मौत, 11 घायल

0
209
Sikkim Avalanche
सिक्किम के नाथु-ला में हिमस्खलन, 7 पर्यटकों की मौत, 11 घायल

Sikkim Avalanche: सिक्किम के नाथु-ला इलाके में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। हिमस्खलन होने के कारण यहां 7 पर्यटकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे में मारे लोगों पर गहरा शोक व्यक्ति किया। उन्होंने कहा कि केंद्र स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा, हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और एनडीआरएफ की टीमें जल्द ही प्रभावित क्षेत्र में पहुंचेंगी। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

  • 80 वाहनों में फंस गए थे 350 लोग 
  • हालात पर करीब से नजर :  अमित शाह 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एवलांच की वजह से घटनास्थल के आगे करीब 80 वाहनों में 350 पर्यटक फंस गए थे। हादसे के बाद बीआरओ ने तुरंत बर्फ हटाने का काम शुरू किया और कुछ घंटों के बाद प्रभावित रोड को यातायात के लिए बहाल कर दिया। इसके बाद सभी 350 पर्यटकोें को सिक्किम की राजधानी गंगटोक लाया गया।

दोपहर लगभग 12 बजकर 20 मिनट पर हुआ हादसा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजकर 20 मिनट पर हादसा हुआ। एक सीनियर अफसर ने बताया कि घायलों को गंगटोक के अस्पताल में लाया गया है। बता दें कि नाथुला पास चीन की सीमा पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। अधिकारी ने बताया कि हादसे में हताहत हुए लोगों में से 7 ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर हिमस्खलन हुआ है।

बिना अनुमति आगे गए टूरिस्ट

फिलहाल सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया के अनुसार, पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर जा रहे हैं। यह घटना 15वें मील में हुई।

यह भी पढ़ें : Banarasi Pan Langda Mango GI Tag: दुनिया चखेगी अब बनारसी पान और बनारसी ‘लंगड़ा’ का स्वाद

 

SHARE