Weather January 31 Update: पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी से फिर बढ़ी दुश्वारियां, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम, अमेरिका में बर्फीला तूफान बना आफत

0
265
Weather January 31 Update
पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी से फिर बढ़ी दुश्वारियां, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Weather January 31 Update):  जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दो दिन हुई भारी बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों में आम जनजीवन बुरी तरह बाधित हो गया है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली व यूपी सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के चलते ठंड में पहले से थोड़ा इजाफा हो गया है।

आज हालांकि हरियाणा, पंजाब व क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में धूप खिली है जिससे कड़ाके की ठंड से राहत है। कुछ हिस्सों में सुबह-शाम शीतलहर है। उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बाधित हैं। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश हो रही है। उधर अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मुश्किलें बढ़ दी हैं। इससे विमान सेवा काफी हद तक प्रभावित हुई है। कुल 1,019 उड़ानें रद कर दी गईं हैं।

भारी बारिश व बर्फबारी का आरेंज अलर्ट, एवलांच की भी चेतावनी

मौसम विभाग ने आज भी कई जगह के लिए भी भारी बारिश और बर्फबारी का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में ओलावृष्टि का भी येलो अलर्ट है। राजस्थान में कल हुई ओलावृष्टि के कारण फसलें बर्बाद हो गई हैं। इसी के साथ मौसम विभाग ने पहाड़ों पर तीन हजार मीटर से ऊपर के इलाकों में एवलांच का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के लाहौल स्पीति में हिमस्खलन से चंद्रभागा नदी का बहाव दो घंटे रुका रहा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

हिमाचल के सभी जिलों में ओलावृष्टि, बारिश व हिमपात की चेतावनी

हिमाचल के सभी जिलों में आज तेज हवा व ओलावृष्टि के साथ बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल में बर्फबारी के चलते कुछ नेशनल हाईवे समेत कई सड़कें बंद हैं। कई इलाकों का संपर्क भी कट गया है। अटल टनल, कोकसर, दारचा व रौरिक में एक-एक फुट बर्फबारी हुई है। लाहौल का मनाली से तो स्पीति का किन्नौर से संपर्क टूट गया।

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में भी अगले 24 घंटे मौसम खराब रहने की संभावना है। भारी बर्फबारी के कारण कश्मीर का देश और दुनिया के अन्य हिस्सों से जमीनी व हवाई संपर्क टूट गया है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया। श्रीनगर एयरपोर्ट से जाने वाली कई उड़ानें रद कर दी गईं।

यह भी पढ़ें – Ruckus In Vistara Flight: फ्लाइट में अब नशे में धुत महिला ने क्रू मेंबर्स से की मारपीट और उतारे अपने कपड़े

Connect With Us: Twitter Facebook 

 

 

SHARE