हरियाणा में गर्मी के तेवर ठंडे, अभी छाए रहेंगे बादल

0
300
Shimla Weather
Shimla Weather

आज समाज डिजिटल, अंबाला:
हरियाणा में शुक्रवार से शुरू होने वाला वीकेंड सुखद होने जा रहा है। इसका कारण मौसम है। अब तक गर्मी के मार झेल रहे प्रदेशवासियों के लिए ये राहत भरी खबर हो सकती है कि अभी तीन दिन तक मौसम के तेवर तल्ख होने के बजाय ठंडे रहेंगे।

तापमान रहेगा 37 से 39 के बीच

नए पश्चिमी विक्षोभ को कारण देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा में लंबे समय तक गर्मी से हुई परेशानी के बाद बुधवार से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार राहत का यह दौर आने वाले कुछ दिनों तक चलेगा। इस कारण तापमान में पिछले दो दिनों से गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को भी हरियाणा में अधिकतर जगहों पर बादल छाए रहेंगे और हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

कहीं-कहीं चलेंगे धूल भरी आंधी

आईएमडी के अनुसार शुक्रवार के साथ ही शनिवार और रविवार को भी मौसम में ठंडक बनी रहेगी। सोनीपत, पानीपत, करनाल, भिवानी, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, हिसार, फरीदाबाद, पलवल, जींद, चरखीदादरी जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गरज के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या बौछारें होने की संभावना है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम और तमिलनाडु राज्यों में बारिश हो रही है, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में भी तापमान में कमी देखने को मिल रही है और लू का असर कम है।

बुधवार को अचानक बदला था मौसम

हरियाणा में बुधवार दिन से मौसम अचानक बदल गया था। कई हिस्सों में कुछ देर के लिए ओले गिरे थे और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। पानीपत में नौ एमएम बारिश हुई थी। साथ ही कई जगहों पर आंधी के कारण पेड़ भी टूट गए थे। इस कारण बुधवार और गुरुवार को तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें : जांच में जुटे बम निरोधक दस्ता और जांच एजेंसियां

ये भी पढ़ें : करनाल से चार आतंकी गिरफ्तार, हथियार-विस्फोटक भी बरामद

ये भी पढ़ें : दोस्त को उतारा मौत के घाट फिर किए टुकड़े, कारण 25 हजार रुपये का लेनदेन

ये भी पढ़ें : बिजली संकट, तीन यूनिटों में उत्पादन बंद, बढ़ी मांग

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE