Weather IMD Alert: देश के कई राज्यों में छह अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान

0
151
Weather IMD Alert
देश के कई राज्यों में छह अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान

Aaj Samaj (आज समाज), Weather IMD Alert, नई दिल्ली: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र व केरल सहित देश के कई राज्यों में छह अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक इस दौरान बिजली गिरने के साथ आंधी-तूफान भी चल सकता है।

आज बिहार में भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार

बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम व ओडिशा में छह अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 4 और 5 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है। आज बिहार में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आज भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी आज हल्की मध्यम वर्षा की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने के साथ आंधी भी चल सकती है।

पूर्वोत्तर भारत व मध्य भारत का हाल

पूर्वोत्तर भारत, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में पांच अक्टूबर को भारी वर्षा होने का अनुमान है। इस अवधि के दौरान मध्य भारत में बिजली चमकने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE