Delhi Police Raid: दिल्ली-एनसीआर में न्यूज क्लिक के ठिकानों पर छापेमारी

0
174
Delhi Police Raid
दिल्ली-एनसीआर में न्यूज क्लिक के ठिकानों पर छापेमारी

Aaj Samaj (आज समाज), Delhi Police Raid, नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पशल सेल आज दिल्ली-एनसीआर में डिजिटल न्यूज वेबसाइट न्यूज क्लिक के 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। न्यूज क्लिक पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत विदेशी फंडिंग का मामला दर्ज किया गया है।जानकारी के मुताबिक स्पेशल सेल की टीमें अलसुबह से न्यूज क्लिक के परिसरों के साथ ही कुछ पत्रकारों के घरों की भी तलाशी ले रही है।

  • अमेरिकी नागरिक से 38 करोड़ रुपए लेने का आरोप

चीन के पक्ष में प्रायोजित खबरें भी चलाने का आरोप

न्यूज क्लिक के फंडिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी पहले छापेमारी कर चुका है। ईडी द्वारा इस केस में कुछ इनपुट शेयर किए जाने के बाद स्पेशल सेल छापे की कार्रवाई कर रही हे। न्यूज क्लिक पर अमेरिकी नागरिक नेविल रॉय सिंघम से 38 करोड़ रुपए लेने और चीन के पक्ष में प्रायोजित खबरें चलाने का आरोप है।

इन पत्रकारों के यहां दी जा रही दबिश

जिन पत्रकारों के घरों की तलाशी ली जा रही है उनमें एनडीटीवी के पूर्व प्रबंध संपादक औनिंद्यो चक्रवर्ती, अभिसार शर्मा, सांस्कृतिक कार्यकर्ता सोहेल हाशमी, भाषा सिंह, तीस्ता, न्यूज क्लिक के सीईओ प्रबीर पुरकायस्थ और उर्मिलेश शामिल हैं। इन पर भारत विरोधी गतिविधियों के लिए धन स्वीकार करने का आरोप है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रेड के दौरान लैपटॉप, कंप्यूटर, हार्डडिस्क और मोबाइल जब्त किए गए हैं। औनिंद्यो चक्रवर्ती, उर्मिलेश और अभिसार शर्मा को आतंकी संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

ईडी ने 2021 में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी

बता दें कि साल 2021 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सबसे पहले न्यूज क्लिक को मिली अवैध फंडिंग को लेकर मुकदमा दर्ज किया था। ये संदिग्ध फंडिंग चीनी कंपनियों के जरिए न्यूज क्लिक को मिली थी। इसी के बाद ईडी ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। ईडी ने बताया गया था कि न्यूज क्लिक को विदेशों से लगभग 38 करोड़ रुपए की फंडिंग हुई थी। इसके बाद बीजेपी ने आरोप लगाया था कि साल 2005 से 2014 के बीच कांग्रेस को भी चीन से बहुत सारा पैसा मिला। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में भी बताया गया था कि न्यूज क्लिक को विदेशी फंडिंग से 38 करोड़ मिले थे। यह

कांग्रेस, चीन व न्यूज क्लिक एक ही गर्भनाल का हिस्सा : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अगस्त में न्यूज क्लिक के चीन से संबंध मामले को उठाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस, चीन और न्यूज क्लिक एक ही गर्भनाल का हिस्सा हैं। राहुल गांधी की नकली मोहब्बत की दुकान में चीनी सामान साफ देखा जा सकता है। चीन के लिए उनका प्यार देखा जा सकता है। वे भारत विरोधी एजेंडा चला रहे थे।

संघम के माध्यम से न्यूज क्लिक को फंडिंग

अनुराग ने कहा था, 2021 में हमने न्यूज क्लिक के बारे में खुलासा किया था कि विदेशी प्रचार कैसे भारत के खिलाफ हो रहा है। इस भारत विरोधी अभियान में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल उनके समर्थन में आए हैं। चीनी कंपनियां मोगुल नेविल रॉय सिंघम के माध्यम से न्यूज क्लिक को फंडिंग कर रही थी, लेकिन उनके सेल्समैन भारत के कुछ लोग थे, जो उनके समर्थन में आए जब उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE