उत्तर-पश्चिम व केंद्रीय सहित समूचे पश्चिम भारत में असामयिक बढ़ रही गर्मी, जनजीवन प्रभावित

0
321
Weather February 22 Update
उत्तर-पश्चिम व केंद्रीय सहित समूचे पश्चिम भारत में बढ़ रही गर्मी, आम जनजीवन प्रभावित

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Weather February 22 Update): देश के कई राज्यों में असामयिक बढ़ रही गर्मी को देख मौसम विभाग भी हैरान है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि अचानक बढ़ रही गर्मी आम जनजीवन को प्रभावित करने के साथ ही यह गेंहू सहित इस सीजन की अन्य प्रमुख फसलों के लिए भी नुकसानदेह है। आईएमडी के अनुसार अभी फिलहाल ऐसे मौसम से राहत के आसार नहीं हैं बल्कि गर्मी और बढ़ने की संभावना है।

  • 1969 के बाद फरवरी में तापमान में तीसरी बार वृद्धि

सामान्य तापमान तीन से पांच डिग्री तक बढ़ा

देश के जिन हिस्सों में अचानक तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है, उनमें उत्तर-पश्चिम, केंद्रीय और समूचा पश्चिम भारत शामिल है। इन इलाकों में फरवरी में रहने वाले सामान्य तापमान के मुकाबले इसमें तीन से पांच डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। पारा 35 से 39 डिग्री तक हो गया है।

मार्च के पहले सप्ताह जितना तापमान रिकार्ड

मौसम विभाग का कहना है कि आमतौर पर इतना तापमान मार्च के पहले सप्ताह में दर्ज किया जाता था। इससे पहले 2006 में लगभग 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार 1969 के बाद फरवरी में तापमान में तीसरी बार इस तरह की वृद्धि दर्ज हुई है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तापमान में मंगलवार को लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से ऐसा हुआ। हालांकि अब न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक दो दिन यह गिरावट बरकरार रहेगी, जबकि इसके बाद फिर से इसमें वृद्धि होने लगेगी। मंगलवार को भी दिन भर खिली रही तेज धूप के बीच राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें : NIA Raids: गैंगस्टर मामले में हरियाणा-पंजाब सहित देश में 70 जगह एनआईए के छापे

Connect With Us: TwitterFacebook

 

SHARE