Weather 22 March 2024: हिमाचल में मध्य व उच्च पर्वतीय स्थानों पर बारिश और बर्फबारी के आसार

0
78
Weather 22 March 2024
हिमाचल में मध्य व उच्च पर्वतीय स्थानों पर बारिश के आसार

Aaj Samaj (आज समाज), Weather 22 March 2024, नई दिल्ली: उत्तर भारत समेत देशभर के अधिकांश राज्यों में एक ओर जहां गर्मी ने दस्तक दे दी है, वहीं हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर इस सप्ताहांत तक बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। उधर मध्य भारत से लेकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल व पूर्वोत्तर भारत में बारिश हो रही है।

हिमाचल में उच्च पर्वतीय स्थानों पर हिमपात का भी अनुमान

हिमाचल की राजधानी शिमला व आसपास के भागों में गुरुवार को धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बताया है कि 21 से 24 मार्च तक हिमाचल में मध्य व उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर बारिश व हिमपात हो सकता है। इस दौरान राज्य के मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों में अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी किया गया है। 25 व 26 मार्च को पूरे हिमाचल में मौसम साफ रहने का अनुमान है। 27 मार्च को फिर राज्य में कुछ जगहों पर मौसम बिगड़ सकता है।

दिल्ली में बढ़ रही गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास के राज्यों में मौसम जहां दिन-ब-दिन गर्म होता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर बढ़ते तापमान को देखते हुए 20 मार्च साल का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज किया गया है। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बता दें कि यह इस महीने का सबसे गर्म दिन है। वहीं आने वाली होली पर भी गर्मी बरकरार रहेगी। 25 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के लगभग रहने की संभावना है।

बिहार में बारिश से तापमान में गिरावट

मार्च खत्म होते-होते बिहार में बदले मौसम ने लोगों को राहत दी है। राज्य के कई जिलों में बुधवार के बाद कई जगह गुरुवार को भी बारिश हुई। इस कारण तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। उधर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 22 मार्च को पश्चिमी यूपी व पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। 24 मार्च को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इन जगहों पर भी बारिश के आसार

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटे में बिहार, सब हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिम असम में हल्की से मीडियम बारिश के साथ एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल, कोस्टल ओडिशा, झारखंड और आंध्र प्रदेश के नॉर्थ कोस्ट पर हल्की से मीडियम बारिश हो सकती है। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE