हथियार के बल पर आया था पेट्रोल पंप लूटने, हुई धुनाई

0
329
Weapons came to rob the petrol pump thrashed

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :

  • फोटो कैप्शन लूट की कोशिश करता बदमाश
  • बदमाश को पीटते आसपास के लोग

पेट्रोल पंप लूटने वाले की जमकर धुनाई हुई

मधु चौक के पास महेंद्रा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से देसी कट्टा दिखाकर लूट की कोशिश की गई। सेल्समैन दया प्रकाश ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपित को पकड़ लिया। उसके हाथ से देसी कट्टा छीनने की कोशिश की। इस दौरान बदमाश ने फायरिंग कर दी, लेकिन हाथ पकड़ा होने की वजह से गोली जमीन पर लगी। जिससे छर्रे दया प्रकाश की बाजू में लगे। इसके बावजूद उन्होंने बदमाश को नहीं छोड़ा। जिसके बाद कर्मचारियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की गई और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सेल्समैन दया प्रकाश ने दिखाई हिम्मत

आजादनगर निवासी दया प्रकाश करीब 25 वर्ष से महेंद्रा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी कर रहा है। करीब चार बजे वह पेट्रोल पंप पर तेल डाल रहा था। तभी एक युवक मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए आया। आते ही उसने देसी कट्टा निकाला और दया प्रकाश को दिखाते हुए उससे नकदी का बैग छीनने लगा। उसे गोली मारने की धमकी दी, लेकिन दया प्रकाश ने उसे बैग नहीं दिया और जिस हाथ में देसी कट्टा था। हिम्मत करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें दिख रहा है कि बदमाश आराम से आता है और आते ही दया प्रकाश के कंधे से बैग उतारने लगता है। दया प्रकाश ने बताया कि वह पेट्रोल डालने में व्यस्त था। उसने भी अधिक ध्यान नहीं दिया। जब बदमाश उसके कंधे से बैग उतारने लगा, तो वह चौकन्ना हुआ। जिस पर बदमाश को पकड़ लिया। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

SHARE