विटामिन-डी हमारे लिए बेहद जरूरी : डा. गुंजन Vitamin-D Is Very Important

0
346

मनोज वर्मा, कैथल:
Vitamin-D Is Very Important: विटमिन डी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है यह कहना है डाक्टर गुंजन मित्तल का। वैसे धूप से ही शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटमिन डी मिल जाती है लेकिन कभी-कभी इसकी कमी हो सकती है। ऐसे में विटमिन डी युक्त आहार लेना बेहद जरूरी है। कमजोर हड्डियां और मांसपेशियां विटमिन डी की कमी की ओर इशारा करते हैं।

Vitamin-D Is Very Important: बता दें कि, विटमिन डी की कमी कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। जैसे बच्चों में अस्थमा, बुजुर्गों की पहचानने की क्षमता में कमी, ग्लूकोज इन्टॉलरेंस वगैरह। अगर हम डायट में नियमित रूप से कुछ चीजों को शामिल कर लें, जो विटमिन डी से भरपूर हों, तो न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा, बल्कि हमारी प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी। विटमिन डी का स्तर बनाए रखने के लिए हम इन चीजों को अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं।

दूध कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत Vitamin-D Is Very Important

दूध विटमिन डी और कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है। हर रोज एक गिलास पीने से हमें दिन भर के लिए जरूरी विटमिन डी की एक चौथाई मात्रा मिल जाती है। अंडे का सफेद वाला हिस्सा विटमिन डी से भरपूर होता है। अंडे खाने से हमें अपने लिए आवश्यक विटमिन डी मिल सकता है। ये उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो किन्हीं कारणों से दूध नहीं पी सकते। जो लोग मछली खा सकते हैं, उनके लिए सैमन मछली विटमिन डी का अच्छा स्रोत है।

Vitamin-D Is Very Important: भोजन में एक बार सैमन मछली खाकर दिन भर की विटमिन डी की जरूरतों की पूर्ति हो जाती है। मशरूम में भी पर्याप्त मात्रा में विटमिन डी होता है। अलग-अलग किस्म के मशरूम में विटमिन डी की अलग-अलग मात्रा होती है। मशरूम में सबसे ज्यादा विटमिन डी होता है। सोया फूड जैसे टोफू और सोयाबीन की बड़यिां खाने से भी विटमिन डी की कमी पूरी होती है। ये चीजें आसानी से मार्केट में उपलब्ध हो जाती हैं। जिन लोगों को दूध से एलर्जी है, उनके लिए सोया से बने उत्पाद अच्छा विकल्प हैं।

Vitamin-D Is Very Important 

READ ALSO : Relief From Pollution Due To Rain : बारिश के कारण प्रदूषण से राहत, सोनीपत की हवा भी साफ

READ ALSO : अभी यहां होगी और बारिश, गिरेगा तापमान, जाने अपने राज्य का हाल Now It Will Be Here And Rain

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE