करनाल के HSVP के EO को विजीलेंस ने किया गिरफ्तार किया

0
275
Vigilance arrested the EO of Karnal's HSVP

इशिका ठाकुर ,करनाल:

करनाल के HSVP के EO को विजीलेंस ने किया गिरफ्तार किया। विजिलेंस की टीम ने एस्टेट अफसर दीपक घनघस को गिरफ्तार किया है। रिश्वत के मामले में ये गिरफ्तारी हुई है। पिछले दिनों विजिलेंस की टीम ने HSVP के JE प्रद्युम्न को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। जिसको 50 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था।

अब उसी मामले में HSVP विभाग के EO को भी गिरफ्तार किया। EO से विजिलेंस की टीम ने रिश्वत के मामले में पूछताछ की थी, पूछताछ के दौरान विजिलेंस को जवाबों में नहीं मिली संतुष्टि , जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने EO दीपक घनघस को किया गिरफ्तार किया। EO दीपक घनघस JE प्रद्युमन से 5 लाख रुपए ले चुका था, वो पैसे रिश्वत के थे। पिछले दिनोंJE प्रद्युम्न के घर से विजिलेंस को 19 लाख से ज़्यादा की राशि भी बरामद हुई थी। ये रिश्वत HSVP दफ्तर में कंप्लीशन सर्टिफिकेट के नाम पर ली जाती थी। वहीं JE के घर से जो 19 लाख रुपए बरामद हुए थे उसमें से 8 लाख रुपए अभी EO ने और लेने थे। ऐसे में इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें : ढोसी पर्यटन केंद्र की स्थापना के लिए विधायक ने की केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री से मुलाकात

ये भी पढ़ें : राज्यपाल ने जन कल्याण के कार्यों के लिए डीसी को किया सम्मानित

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE