पंजाब में पिछड़ रहे दिग्गज, भगवंत मान 44 हजार वोट आगे Vidhan Sabha Chunav Live Update 2022

0
406
Vidhan Sabha Chunav Live Update 2022
Vidhan Sabha Chunav Live Update 2022

Vidhan Sabha Chunav Live Update 2022

आज समाज डिजिटल, जालंधर:
Vidhan Sabha Chunav Live Update 2022 : पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर मतगणना चल रही है। अब तक आए रुझानों से साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। पंजाब में चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व सीट पर आप से पीछे चल रहे हैं।

वहीं, पटियाला शहरी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल भी जलालाबाद सीट से पीछे चल रहे हैं। राज्य में 66 स्थानों पर 117 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन 117 मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है, जिसके लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 45 कंपनियां तैनात की गई हैं।

Read Also : पंजाब में आम आदमी पार्टी के जितने के मुख्य कारण Punjab Assembly Elections Update 2022

भगवंत मान धुरी से आगे

पंजाब विधानसभा चुनावों की आज हो रही मतगणना के शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। इनमें आप को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं आप के सीएम कैंडिडेट धुरी सीट से आगे चल रहे हैं। वह करीब 43,898 वोटों से बढ़त बनाए हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी हैं। रुझानों में उन्हें अब तक 14191 वोट मिले हैं।

गंदी राजनीति हटाने की जरूरत: राघव चड्ढा

Vidhan Sabha Chunav Live Update 2022
Vidhan Sabha Chunav Live Update 2022

पंजाब में चुनावों के शुरूआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। आप की इस जीत की संभावनाओं पर आप नेता राघव चड्ढा ने कहा है, ह्यआज के नतीजों ने दिखाया है कि पंजाब ने केजरीवाल के शासन के मॉडल को पसंद किया है। पंजाब के लोगों ने साबित कर दिया है कि पारंपरिक पार्टियों, राजनेताओं की पारंपरिक गंदी राजनीति को हटाने की जरूरत है।

बरनाला में भी आप आगे

पंजाब की बरलाना विधानसभा सीट पर पांचवे राउंड की मतगणना हो चुकी है। अब तक के रुझानों में बरनाला से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमीत सिंह करीब 9600 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्?थान पर अकाली दल है। वहीं तीसरे पर कांग्रेस है। चौथे पर बीजेपी गठबंधन है।

आप 87 सीटों पर बनाए है बढ़त, कांग्रेस 10 पर आगे

पंजाब में चुनाव परिणामों के शुरूआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को भारी जीत मिलती दिख रही है। आप रुझानों में 87 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 15 पर आगे है। भारतीय जनता पार्टी 4 और अकाली गठबंधन 9 सीटों पर आगे चल रहा है।

Vidhan Sabha Chunav Live Update 2022

Read Also : पंजाब में आप बदल रही इतिहास, उत्तराखंड में जीत की ओर भाजपा Vidhan Sabha Chunav Update 2022

Read Also : Punjab Election Results 2022 Live Update पंजाब में आम आदमी पार्टी 90 सीटों के पार

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE