वंदे भारत ट्रेन को लेकर रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, जानकार खुशी से उछलने लगेंगे आप

0
147
Vande Bharat Express News

आज समाज डिजिटल, Vande Bharat Express News :वंदे भारत ट्रेन आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी मिसाल बन चुकी है। इस ट्रेन में सफर बिल्कुल आरामदायक रहता है। लेकिन अब इस ट्रेन को लेकर आपके लिए और भी बड़ी खुशखबरी है। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई के पूर्व जीएम सुधांशु मणि ने बताया कि आने वाले समय में रेलवे की तरफ से एल्युमिनियम वंदे भारत ट्रेनों को बनाने की तैयारी चल रही है। (vande bharat train)

आने वाले समय में 100 एल्युमीनियम वंदे भारत ट्रेनों पर विचार चल रहा है। यह योजना रेलवे के लिए गेम चेंजर साबित होगी। हाल ही में 30,000 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए तकनीकी बोली प्रस्तुत की गई थी।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के नवप्रवर्तक के रूप में पहचाने जाने वाले सुधांशु मणि ने यह भी कहा कि इन ट्रेनों की गति वर्तमान में चल रही वंदे भारत से अधिक होगी। एल्युमिनियम ट्रेन 200 किमी प्रति घंटे की गति से दूरी तय कर सकती है। (vande bharat train speed)

बता दें कि सेमी हाई स्पीड ट्रेन को लेकर रेल मंत्रालय द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। सरकार की योजना 2024 तक 400 वंदे भारत ट्रेनें चलाने की है। आरामदायक होने के साथ ही इन ट्रेनों में सफर कम घंटों में पूरा हो जाता है। देश में अब तक 10 वंदे भारत ट्रेनें विभिन्न रूटों पर चलाई जा चुकी हैं।

अब इसी को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। यह खबर आपको भी खुश कर देगी। एल्युमीनियम ट्रेन का वजन मौजूदा ट्रेन से कम होगा, जिससे इसकी स्पीड अपने आप बढ़ जाएगी। (new vande bharat)

एल्युमिनियम ट्रेनों में स्लीपर कोच होंगे

रेलवे उपकरण बनाने वाली दो बड़ी कंपनियों ने साझेदारी के आधार पर एल्युमीनियम ट्रेन सेट बनाने के लिए बोली लगाई है। सूत्रों का दावा है कि एल्युमीनियम की ट्रेनें स्लीपर होंगी।

ये भी पढ़ें : Honda CB350 Cafe Racer जल्द दौड़ेगी भारत की सड़कों पर, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

ये भी पढ़ें : 50MP कैमरे के साथ भारत में लाॅन्च हुआ Tecno Phantom V Fold, जानिए फीचर्स और कीमत

ये भी पढ़ें : Nokia C22, Nokia C32 और Nokia G22 लॉन्च, जानिए तीनों की स्पेसिफिकेशंस और कीमत

ये भी पढ़ें : नफरत फैलाने वाले कंटेंट को लेकर ट्विटर सख्त, ये नई पॉलिसी के बारे में जान लीजिए वरना अकाउंट हो जाएगा बंद

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE