Uttarakhand Haldwani News: हल्द्वानी हिंसा में 5 लोगों की मौत, आरोपियों पर लगेगा एनएसए

0
320
Uttarakhand Haldwani News
उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध मदरसा गिराने के बाद हिंसा में 6 लोगों की मौत,सैकड़ों घायल

Aaj Samaj (आज समाज), Uttarakhand Haldwani News, देहरादून: उत्तराखंड के हल्द्वानी में वनभूलपुरा थानांतर्गत अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई हिंसा के बाद इलाके में शुक्रवार को भी तनाव का माहौल रहा। वनभूलपुरा के मलिक का बगीचा क्षेत्र की नजूल भूमि पर अतिक्रमण है।

  • कतई नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी : सीएम धामी

अवैध मदरसा और एक धर्मस्थल गिराया गया था

कोर्ट के आदेश पर गुरुवार शाम को पुलिस व प्रशासन के कर्मचारियों ने अवैध मदरसे और एक धर्मस्थल गिराया था और इस दौरान उपद्रवियों ने उनपर पथराव कर दिया। कई जगह आगजनी कर दी। इन हमलों में 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं हल्द्वानी नगर निगम और प्रशासन के 300 से ज्यादा कर्मचारियों घायल हो गए। इलाके में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। राज्य के डीजीपी अभिनव कुमार ने शुक्रवार को मौके पर हालात का जायजा लिया और आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की बात कही।

कई लोगों को गिरफ्तार किया गया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय बैठक कर उपद्रवियों से सख्ती से निपटने को कहा है। प्रशासन ने गुरुवार देर शाम को स्थिति बिगड़ती देखकर उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी कर दिए थे। पुलिस के प्रवक्ता आईजी निलेश आनंद भरने के मुताबिक हिंसा में संलिप्त रहे कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं हिंसा के बाद पैरामिलिट्री फोर्स ने हल्द्वानी में मोर्चा संभाला लिया है। छह जिलों से भारी फोर्स मंगाई गई है। पुलिस ने उपद्रवियों का चिह्नीकरण शुरू कर दिया है। शनिवार तक सेना पहुंच जाएगी।

हिंसा का कारण अराजक तत्व : डीएम

जिलाधिकारी (डीएम) वंदना ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कि 15-20 दिन से हल्द्वानी में अलग-अलग जगहों पर और उससे पहले भी उच्च न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण पर कार्रवाई हुई हैं। सभी जगह विधिक रूप से कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा, सबकी बात सुनने के बाद हम आगे बढ़े। किसी विशेष संपत्ति को टारगेट करके नहीं किया गया। किसी को उकसाने की कोशिश नहीं की गई, लेकिन कुछ अराजक तत्वों की वजह से हिंसा भड़की है। गुरुवार को तीन तरीके से हमला हुआ। पहले पत्थराव किया गया। फिर पेट्रोल पंप जलाया और फिर थाना फूंका गया।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE