PM Modi On MP Farewell: पीएम मोदी ने 56 सांसदों के फेयरवेल पर किया संबोधित, पूर्व पीएम मनमोहन की जमकर तारीफ की

0
274
PM Modi On MP Farewell
संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य।

Aaj Samaj (आज समाज), PM Modi On MP Farewell, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में कहा कि सांसदों की कभी विदाई नहीं होती है। वह अनमोल विरासत छोड़ जाते हैं। उन्होंने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की। वहीं अपनी सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर कांग्रेस द्वारा जारी किए गए ब्लैक पेपर को काला टीका बताया। बता दें कि कांग्रेस ने मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था के लेखा जोखा को लेकर गुरुवार को ब्लैक पेपर जारी किया।

  • कांग्रेस का ब्लैक पेपर ‘काला टीका’: मोदी

जब भी लोकतंत्र की चर्चा होगी, मनमोहन बहुत याद आएंगे

दरअसल, प्रधानमंत्री संसद के उच्च सदन में 56 सांसदों के फेयरवेल के मौके पर बोल रहे थे। पूर्व पीएम मनमोहन की तारीफ में उन्होंने कहा, जब भी लोकतंत्र की चर्चा होगी, डॉक्टर मनमोहन बहुत याद आएंगे। उनके योगदान पर जरूर चर्चा होगी। पीएम ने कहा, हमें मनमोहन सिंह का मार्गदर्शन मिला है और वह सजग सांसद का उदाहरण है। उन्होंने यह भी बताया कि मनमोहन जी व्हीलचेयर में आए और एक मौके पर वोट किया। वह लोकतंत्र को ताकत देने आए। खास तौर पर उनके लिए प्रार्थना है कि हमारा मार्गदर्शन करते रहें।

सदन निरंतरता का प्रतीक

डॉक्टर मनमोहन सिंह जी का छह बार इस सदन में नेता के रूप में और प्रतिपक्ष के नेता के रूप में भी योगदान रहा है। वैचारिक मतभेद, बहस में छींटाकशी वह बहुत अल्पकालीन होता है। सांसदों के फेयरवेल पर पीएम मोदी ने कहा, हर 2 साल बाद इस सदन (राज्यसभा) में ऐसा प्रसंग आता है, लेकिन यह सदन निरंतरता का प्रतीक है। लोकसभा पांच साल बाद नए रंग रूप के साथ सज जाती है। यह सदन हर 2 वर्ष बाद एक नई प्राणशक्ति और ऊर्जा प्राप्त करता है। प्रधानमंत्री ने कहा, जो माननीय सासंद जा रहे हैं, उन्हें पुराने और नए, दोनों संसद भवनों में रहने का मौका मिला है। ये सभी साथी आजादी के अमृतकाल के नेतृत्व के साक्षी बनकर जा रहे हैं। किसी दल के किसी भी सांसद ने देश के काम को रुकने नहीं दिया।

56 सीटों पर 27 फरवरी को होगा चुनाव

15 राज्यों की जिन 56 राज्यसभा सीटों पर गुरुवार को कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनपर 27 फरवरी को चुनाव होना है। नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। 56 सीटों में से सबसे ज्यादा 10 उत्तर प्रदेश की हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र-बिहार की 6-6 सीटें हैं। वहीं मध्यप्रदेश-पश्चिम बंगाल की 5-5 सीटें हैं। कर्नाटक और गुजरात की 4-4 राज्यसभा सीटों पर भी 27 फरवरी को मतदान होगा। तेलंगाना-राजस्थान और ओडिशा की 3-3 सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल की 1-1 सीट पर मतदान होगा। 27 फरवरी को ही आएंगे नतीजे।

समृद्धि को नजर न लगे, इसलिए कांग्रेस ने काला टीका किया

कांग्रेस के ब्लैक पेपर अभियान को लेकर तंज भी कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, 10 साल से देश समृद्धि के नए शिखर छू रहा है, इसको नजर न लगे इसलिए विपक्षी पार्टी द्वारा काला टीका करने का प्रयास हुआ। उन्होंने कहा, मैं इसके लिए कांग्रेस के राष्टÑीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी का धन्यवाद करता हूं। मोदी ने कहा, कभी-कभी काले कपड़ों में सदन में सांसदों की फैशन परेड देखने को मिली। जब भी कोई अच्छा काम होता है, तो काला टीका लगाते हैं। खड़गे जी आपकी उम्र पर यह काम अच्छा भी लगता है।

हम पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे : सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट भाषण में कहा था कि देश की जनता भविष्य की तरफ देख रही है। वह आशान्वित हैं। हम पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं। जब पीएम मोदी ने 2014 में काम शुरू किया तब बहुत ज्यादा चुनौतियां थीं। जनता के हित में काम शुरू किए हैं। जनता को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर दिए हैं। देश में नया उद्देश्य और उम्मीद जगी है।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE