Uproar in Yamuna Nagar DEO office: बच्चों के एडमिशन न होने पर डीईओ ऑफिस में हंगामा

0
768
Uproar in Yamuna Nagar DEO office

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:

Uproar in Yamuna Nagar DEO office: यमुनानगर। 134ए में एडमिशन न मिलने से परेशान बच्चों और उनके परिजनों ने हंगामा कर दिया। दोपहर के समय डीईओ आफिस में जमकर हंगामा किया और गेट पर बैठ गए। इस दौरान आफिस में तब स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी भी बैठे थे। वहां पर डीईओ के साथ उनकी मीटिंग चल रही थी। यहां पर हंगामा कर रहे बच्चों के परिजनों को भी बुलाया गया।

Read Also : Martyr Captain Mamchando Sauntali: शहीद कैप्टन मामचंद को 20वीं पुण्यतिथि पर किया याद

स्कूल संचालकों पर परेशान करने का आरोप Uproar in Yamuna Nagar DEO office

उन्होंने बताया कि प्राइवेट स्कूल संचालकों ने उन्हें परेशान कर दिया है। कुछ ने तो पहले ही एडमिशन देने से मना कर दिया था। वहीं जो एडमिशन देने को तैयार थे उन्होंने टीसी लेकर आने की बात कही। जब वे टीसी लेकर गए तो एडमिशन के लिए मना कर दिया। कई दिन से वे धक्के खा रहे हैं।

31 दिसंबर एडमिशन की आखिरी तारीख है, लेकिन इसमें भी एडमिशन नहीं दिया गया। किरण, सुमन का कहना है कि सरकार ने गरीब परिवारों के बच्चों को 134ए में एडमिशन की योजना चलाई है। उनके बच्चों ने 134ए में होने वाले एग्जाम को पास कर लिया। अब जब एडमिशन की बात आई तो प्राइवेट स्कूल संचालक एडमिशन नहीं दे रहे हैं।

Read Also : Won Silver Medal in Wrestling: खाप ने कुश्ती में रजत पदक विजेता को किया सम्मानित

बच्चे और परिजन परेशान Uproar in Yamuna Nagar DEO office

बच्चे और उनके परिजन कभी स्कूल में तो कभी अधिकारियों के यहां पर धक्के खा रहे हैं। इस दौरान एसएचओ सुखबीर सिंह ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया कि वे गेट से उठ जाए। इसके बाद वे गेट से उठ गए।

वहीं डीईओ ने अभिभावकों को मीटिंग में कहा कि जो स्कूल एडमिशन नहीं दे रहे हैं उन पर एक्शन लिया जाएगा। शाम पांच बजे इनके खिलाफ लिखा जाएगा। उधर, स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना था कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए वे एडमिशन नहीं दे सकते। जिन स्कूल में बच्चे पढ़ रहे हैं अभिभावक वहीं पर बच्चों को पढ़ाएं।

Read Also : 23 Students Get Scholarship: 23 विद्यार्थियों को मिला छात्रवृत्ति का लाभ

Read Also : गौड़ ब्राह्मण सेंट्रल स्कूल में वार्षिक महोत्सव Annual Festival

Read Also :Honor on Retirement: सरला शर्मा की सेवानिवृत्ति पर सम्मान से विदाई

Read Also : Human Rights Day Messages 2021

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE