UP Assembly Elections : प्रियंका ने खोला घोषनाओं का पिटारा

0
590
UP Assembly Elections

UP Assembly Elections

आज समाज डिजिटल, लखनऊ:

UP Assembly Elections अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति माहौल गर्माया हुआ है। सभी पार्टियां ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने के प्रयास में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लगातार उत्तर प्रदेश की जनता के लिए घोषणाएं कर रही हैं। प्रियंका ने हाल ही में चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की थी। वहीं अब अपने मैनिफेस्टो में एक और घोषणा का इजाफा किया है जिसके तहत कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएगे। प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
इससे पहले प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को स्मार्टफोन और स्नातक छात्राओं को इलेक्ट्रानिक स्कूटी देने की घोषणा की थी, वहीं अब कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर महिलाओं को और कई तोहफे देने की घोषणा की है।

UP Assembly Elections यह घोषणाएं भी की

यूपी में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो आशा और आंगनबाड़ी की कार्यकतार्ओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ उन्होंने कहा कि 1000 रुपये प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन दी जाएगी। उत्तर प्रदेश की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे।

SHARE