Dengue Sting : राजधानी में बिगड़ रहे हालात

0
288
Dengue Sting

Dengue Sting  लगातार बढ़ रही डेंगू संक्रमितों की संख्या
आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

Dengue Sting  राष्टÑीय राजधानी में कोरोना संक्रमण का प्रभाव जैसे की कम हुआ अन्य मौसमी बीमारियों ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। वर्तमान में डेंगू का डंक तेजी से लोगों को बीमार कर रहा है। दिल्ली में डेंगू से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी वीकली रिपोर्ट के अनुसार, तीनों निगमों में अब तक डेंगू से मरने वालों लोगों की संख्या बढ़कर छह हो गई है और डेंगू के 1537 मामले सामने आ चुके हैं।

Dengue Sting  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने संभाला मोर्चा

तेजी से गंभीर होते हालात को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मोर्चा संभाल लिया है और दिल्ली में बढ़ते डेंगू के मामलों की निगरानी के लिए एक एक्सपर्ट टीम का गठन करेगा। दिल्ली में डेंगू की स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को बुलाई गई एक हाईलेवल मीटिंग के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने केंद्र और राज्यों के बीच सक्रिय समन्वय पर जोर दिया।

Dengue Sting  हॉटस्पॉट की पहचान करके उठाए जाएं कदम

इसके साथ ही डेंगू के हॉटस्पॉट की पहचान, फॉगिंग और समय पर इलाज जैसी जमीनी पहल की जानी चाहिए। केंद्र डेंगू के बढ़ते मामलों वाले राज्यों में विशेषज्ञों की एक टीम भी भेज रहा है। टेस्ट में तेजी लाने की जरूरत पर जोर देते हुए मांडविया ने कहा कि कई गरीब लोगों का ठीक से इलाज नहीं किया जाता है और उनकी मौत की सूचना भी नहीं दी जाती है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में देशभर में डेंगू की स्थिति पर राजधानी में चल रही समीक्षा बैठक में स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और दिल्ली में वेक्टर जनित बीमारी के लिए गति परीक्षण भी किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली और अन्य राज्यों में डेंगू के मामलों की बारीकी से निगरानी कर रहा है। डेंगू के मामलों की निगरानी के लिए एक एक्सपर्ट टीम दिल्ली सरकार के साथ विस्तृत योजना बनाएगी, स्कूलों में जागरुकता अभियान भी चलाए जाएंगे और जरूरी स्पीड टेस्टिंग की जाएगी।

SHARE