केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 19 से हिमाचल दौरे पर

0
386

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के तहत 5 दिन में सात जिलों में यात्रा कर तय करेंगे 630 किमी. का सफर
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का 5 दिन का शेड्यूल तय
आज समाज डिजिटल, शिमला:
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 19 अगस्त से हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह सात जिलों का प्रवास करेंगे। अनुराग ठाकुर का यह दौरा जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के तहत हो रहा है और प्रदेश भाजपा ने इसकी तैयारी कर ली है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रदेश प्रभारी संजीव कटवाल ने बताया कि अनुराग ठाकुर 19 अगस्त को हिमाचल पहुंच रहे हैं। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विधायक, 2017 के प्रत्याशी, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, जन प्रतिनिधि, प्रदेश, जिला व मंडल के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता अपने-अपने मंडल में इस यात्रा का स्वागत करेंगे।
कटवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक व चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं सिरमौर के सैकड़ों कार्यकर्ता उनका ढोल नगाड़ों के साथ 19 अगस्त को हिमाचल भवन चंडीगढ़ में स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उसी दिन 11 बजे ओल्ड बस स्टैंड परवाणु में प्रवेश करेगी, जहां प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल, सोलन के विधायक, चेयरमैन, वाईस चेयरमैन एवं जिला सोलन एवं कसौली मंडल के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद सोलन मंडल द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा भी उनके दौरे रहेंगे।

SHARE