करनाल: जपजीत सिंह बने भाकियू चढ़ूनी के करनाल शहरी युवा अध्यक्ष

0
292
प्रवीण वालिया, करनाल:
भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप की प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य जगदीप सिंह औलख ने करनाल के युवा किसान नेता जपजीत सिंह संधु को युवा इकाई का करनाल जिले का शहरी प्रधान बनाया है। उन्होंने आज डेरा कार सेवा में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र दिया। इस अवसर पर डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा सुक्खा सिंह ने सिरौपा भेंट कर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्रदेश कौर कमेटी के सदस्य जगदीप सिंह ने कहा कि किसान आदोलन 2024 तक चलेगा। भाजपा को लोकसभा और विधान सभा चुनावों में हरा कर पीछे हटेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ की उस बात का जल्द उत्तर देंगे जिसमें उन्होंने किसानों की शहादत का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यूपी में हराने के लिए देश भर से किसान मुजफ्फरनगर में पांच सितम्बर को एकत्रित होंगे। उस दिन किसानों की महापंचायत होगी। इस अवसर पर नवनियुक्त करनाल शहरी के युवा अध्यक्ष जपजीत सिंह ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरा करेंगे। वह युवाओं को किसान आंदोलन से जोडेंग़े। उन्होंने कहा कि वह भी पिछले आठ महीनों से किसान आंदोलन में आगे चल रहे हैं। वह किसानों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा आगे बढ़ते रहेंगे। इस अवसर पर इंद्रपाल सिंह के साथ कई किसान नेता मौजूद थे।
SHARE