Under-19 World Cricket Cup: नाहन में जन्में राज बावा ने अंडर-19 विश्व क्रिकेट कप में अपने नाम किये कई रिकॉर्ड

0
490
Under-19 World Cricket Cup

रमेश पहाड़िया, नाहन:

Under-19 World Cricket Cup: हिमाचल के सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन में जन्मे राज बावा ने प्रदेश समेत जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है। भारत ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया और पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया।

Read Also: Ayush Medical System: आयुष चिकित्सा शिविर में लोगों ने करवाई स्वास्थ्य की जांच

इंग्लैंड को चार विकेट से हराया Under-19 World Cricket Cup

Under-19 World Cricket Cup

भारत ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया और पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया 2000, 2008, 2012 और 2018 में विश्व कप जीत चुकी है। इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिमाचल प्रदेश में जन्में राज बावा ने अपने बल्ले और गेंद दोनों से कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

Read Also: Bike Thief Caught: 24 घंटे में पुलिस ने उत्तराखंड से बाइक चोर दबौचे

युगांडा के खिलाफ 162 रन बनाकर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने Under-19 World Cricket Cup

युगांडा के खिलाफ ग्रुप मैच में 162 रन बनाकर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने थे और अब इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय भी बन गए। राज के पिता सुखविंदर सिंह वरिष्ठ कोच हैं और युवराज सिंह को भी कोचिंग दे चुके हैं। राज बचपन से ही चंडीगढ़ में परिवार के साथ रहता है। राज के पिता जिला टीम सिरमौर के भी कोच रहे हैं। इनके दादा त्रिलोचन बावा 1948 में ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाली भारत की हॉकी टीम का हिस्सा रहे हैं।

Read Also: Theft News Paonta Sahib: बर्तन, गहनों और कपड़ों पर हाथ साफ कर गए शातिर

राज को खेल विरासत में मिला Under-19 World Cricket Cup

राज के तमाम प्रमाण पत्रों पर बर्थ प्लेस नाहन, हिमाचल ही है, 19 साल के राज का जन्म हिमाचल के नाहन में हुआ। हालांकि उनका परिवार चंडीगढ़ चला गया। राज को खेल विरासत में मिला है, क्योंकि उनके दादा त्रलोचन बावा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे, तो पिता सुखविंदर ने हॉकी और क्रिकेट में अपना हुनर दिखाया है।

Read Also: स्वरकोकिला लता मंगेशकर के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जताया शोक : Chief Minister Manohar Lal Expressed Grief

लेफ्ट हैंड से बैटिंग करते हैं राज बावा Under-19 World Cricket Cup

उसके पिता 22 साल की उम्र में ही क्रिकेट कोच बन गए थे, क्योंकि वह चोटिल होने के कारण खेल नहीं सके थे। राज बावा लेफ्ट हैंड से बैटिंग करते हैं। उनके रोल मॉडल दिग्गज आॅलराउंडर युवराज सिंह। खास बात यह है कि युवराज की तरह ही राज भी 132 नंबर की जर्सी पहनते हैं। इसके अलावा रोचक बात यह भी है कि युवराज सिंह इस उदीयमान आॅलराउंडर के पिता की देखरेख में ट्रेनिंग कर चुके हैं। क्रिकेट के अलावा राज बावा को डांस और थिएटर का शौक है।

READ ALSO : स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन : Lata Mangeshkar Passed Away

READ ALSO : तन्हा छोड़ गईं लता दी, अब गूंज रहा, कहां तुम चले गए : Lata Di Left Alone

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE