बिन्नी देवी ट्रस्ट ने कराया 50 की आंखों का नि:शुल्क आपरेशन

0
295
नि:शुल्क आंखो चेकअप कैंप
नि:शुल्क आंखो चेकअप कैंप

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
महेंद्रगढ़ के गंगा देवी पांडेय नेत्र चिकित्सालय के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने डिघल बेरी के बिन्नी देवी चेरिट्रेब्ल ट्रस्ट के सौजन्य से रूढमल परिवार के डॉ. श्योराम अग्रवाल ने शनिवार को बेरी में विशाल नि:शुल्क आंखो का चेकअप कैंप लगाया था।

नि:शुल्क आंखो चेकअप कैंप
नि:शुल्क आंखो चेकअप कैंप

550 मरीजों की आंखों की मशीनों से जांच

इसमे 550 मरीजों की आंखों की आधुनिक मशीनों से जांच की गई। इस विषय में बसंत गोयल दादरी वाले ने जानकारी देते हुए बताया की बिन्नी देवी चेरिट्रेबल ट्रस्ट हर वर्ष नि:शुल्क नेत्र जांच कैंप लगवाता है। आज के समय में ज्यादा मोबाइल, कंप्यूटर चलाने व टीवी देखने से आंखों के मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। उन्हीं को देखते हुए कैंप लगवाकर लोगों को जागरूक कर उनकी आंखों की जांच की जाती है। इस कैंप में लगभग 500 मरीजों को नि:शुल्क दवाईया व चश्मे बांटे गए। जिसमें से 50 मरीजों की आंखों का नि:शुल्क आपरेशन रविवार को गंगादेवी पांडे हॉस्पिटल में अनुभवी डॉक्टर पीयूष बजाज और डॉ. प्रीति यादव की ओर से किया गया।

SHARE