Trilochan Singh : सीएम सिटी में अपराधियों का ग्राफ बढ़ रहा है लगातार

0
76
Trilochan Singh
Trilochan Singh

Aaj Samaj (आज समाज),Trilochan Singh, करनाल, इशिका ठाकुर :
करनाल में लगातार चोरियां बढ़ती जा रही है । तो वही बीती रात करनाल शहर की कपड़ा मार्केट में कई दुकानों में हुई छोरियों को लेकर करनाल कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने सीएम के मीडिया सलाहकार जगमोहन आनंद से
स्पष्टीकरण मांगते हुए कहां की सीएम सिटी में अपराधियों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।

त्रिलोचन सिंह ने कहा कि सोमवार को शहर की कपड़ा मार्केट में कई दुकानों को चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ा नुकसान किया। इससे दुकानदारों में रोष है। शहर के लोग पहले ही चोरियों की बढ़ती वारदातों से दहशत में है। उन्होंने कहा कि करनाल कांग्रेस कार्यकर्ता ‘सो हुई सरकार है चोरियों की भरमार है’ के नारे के साथ कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरकर सरकार को जगाने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिला सचिवालय में स्थित ई दिशा केंद्र में हुई 25 लाख रुपए की चोरी का पुलिस प्रशासन आज तक खुलासा नहीं कर सका। जब अधिकारियों की नाक के नीचे ऐसी आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है तो जनता की सुध कौन लेगा। त्रिलोचन सिंह ने करनाल पुलिस अधीक्षक से मांग की कि रात्रि के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करवाए।

यह भी पढ़ें  : Aaj Ka Rashifal 05 Dec 2023 : इन राशि के लोगों को ऑफिस में परेशान कर सकती हैं छोटी-मोटी चुनौतियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें  : Vikas Bharat Jan Samvad Sankalp यात्रा गांव भुरजट व धोली पहुंची।

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE