Swachh Bharat Mission: फास्ट-फूड स्टाल व रेहड़ी संचालकों के पास नहीं दिखाई देगा कचरा: उप निगम आयुक्त अरूण भार्गव

0
94
Swachh Bharat Mission
Swachh Bharat Mission
  • फास्ट-फूड स्टाल व रेहड़ी संचालकों के पास नहीं दिखाई देगा कचरा,
  • नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम ने मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी की दिलाई शपथ, स्टीकर किए चस्पा- अरूण भार्गव, उप निगमायुक्त।
  • नेहरू पैलेस मार्किट से हुई योजना की शुरूआत, सभी बाजारों को किया जाएगा कवर।

Aaj Samaj (आज समाज), Swachh Bharat Mission, करनाल, इशिका ठाकुर
फास्ट-फूड स्टाल व रेहड़ी संचालकों के पास अब कचरा दिखाई नहीं देगा। नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम ने एक योजना के तहत मार्किट क्षेत्र में मौजूद फास्ट-फूड स्टाल व रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के पास जाकर उन्हें कचरा न फैलाने की शपथ दिलाई। शपथ की टैगलाईन- मेरा कचरा-मेरा जिम्मेदारी है यानि स्टाल के आस-पास साफ-सफाई रखना सम्बंधित स्टाल संचालक की जिम्मेदारी होगी। यह जानकारी उप निगम आयुक्त अरूण भार्गव ने दी।

उन्होंने बताया कि स्टाल संचालक सुनिश्चित करेगा कि वह अपने कचरे को इधर-उधर फैलाने की बजाए उसे डस्टबिन या बोरे में इकठ्ठïा करे और उसे कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहन में ही डाले। उन्होंने बताया कि बीते शनिवार से यह योजना लागू की गई है। शहर की नेहरू पैलेस मार्किट से इसकी शुरूआत हो चुकी है। इसके अतिरिक्त कुंजपुरा रोड, सिविल अस्पताल चौक से आई.टी.आई. रोड वाया सैक्टर-12 लघु सचिवालय रोड, पर मौजूद सभी फास्ट-फूड स्टाल लगाने वालों को शपथ दिलाई गई और उनके स्टाल पर लिखित शपथ का स्टीकर भी चस्पा किया गया है। स्टीकर से स्टाल संचालक व खान-पान के लिए आए लोग, दोनो जागरूक रहेंगे। उन्होंने दुकानदारों को भी सचेत किया कि वह भी अपनी दुकान परिसर के आगे साफ-सफाई रखें।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत एक-एक बाजार का दौरा किया जाएगा और वहां मौजूद सभी खान-पान के स्टाल संचालकों को शपथ दिलाई जाएगी तथा स्टीकर भी चस्पा किया जाएंगे। इसके बाद अगर किसी स्टाल या रेहड़ी के आस-पास गंदगी दिखाई देती है तो उसका चालान किया जाएगा और स्टाल भी जब्त होगा।

उप निगमायुक्त ने बताया कि स्टाल संचालकों को जागरूक किया गया है कि वह अपने कचरे को डस्टबिन या बोरे में एकत्र करके रखें। रात्रि करीब 10 बजे तक कूड़ा एकत्र करने वाले वाहन बाजारों से कूड़ा इकठ्ठïा करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई संचालक देर रात तक भी स्टाल लगाता है तो वह अपना कचरा इधर-उधर ना गिराकर उसे एक बोरे में एकत्र करके रख दें, प्रात: डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने वाले वाहन द्वारा उसे अवश्य उठाया जाएगा। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील करते कहा है कि शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि योजना की शुरूआत कुंजपुरा रोड स्थित नेहरू पैलेस मार्किट से की गई। इस अवसर पर करनाल व्यापार मंडल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा ने मार्किट में मौजूद स्टाल पर स्वयं स्टीकर चस्पा किए और साफ-सफाई रखने का आग्रह किया। नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम से ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह, मोटीवेटर दीपमाला, कुलदीप व महेन्द्र तथा स्वास्थ्य स्वच्छता निरीक्षक के अतिरिक्त मार्किट के दुकानदार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  : Aaj Ka Rashifal 05 Dec 2023 : इन राशि के लोगों को ऑफिस में परेशान कर सकती हैं छोटी-मोटी चुनौतियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें  : Trilochan Singh : सीएम सिटी में अपराधियों का ग्राफ बढ़ रहा है लगातार।

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE