घरेलू झगड़े से परेशान महिला ने बच्चे सहित नहर में छलांग लगाने की कोशिश की

0
292
Tried To Jump Into The Canal
Tried To Jump Into The Canal

इशिका ठाकुर,करनाल:

करनाल पश्चिमी यमुना नहर काछवा रोड के नजदीक घरेलू झगड़े से परेशान एक महिला ने अपने बच्चे के साथ नहर में छलांग लगाने की कोशिश की। जैसे ही महिला अपने बच्चे को पहले नहर में फेंकने लगी तो उसी एक महिला ने उसे देख लिया और तुरंत महिला ने पहले बच्चे को पकड़ा और फिर महिला को नहर में छलांग लगाने की कोशिश में पकड़ लिया।

सास-ससुर पर आरोप

नहर में छलांग लगाने आई पीड़ित महिला ने अपने सास-ससुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वह उसे घर में खर्च देने के लिए परेशान करते हैं। महिला ने बताया कि उसका पति शराबी है और दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। उसने कहा कि घर में खर्च देने का काम पुरुष का है लेकिन पीड़िता के सास ससुर अपने बेटे से खर्च न मांग कर खर्च के लिए महिला को परेशान करते हैं। पीड़ित महिला के 3 बच्चे हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि वह घर के लड़ाई झगड़े से परेशान है जबकि उसे अपने पति से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है। महिला ने बताया कि वह अकेली है, और मायके में उसका कोई नहीं है। ऐसे में वह जाए तो कहां जाए।

ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर घटना की जानकारी मिली थी। महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर खिलाफ कानून अनुसार आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल आरोपी महिला तथा उसका बच्चा पुलिस की देखरेख में लिया गया है। महिला का नाम पूजा बताया जा रहा है।

 

SHARE