Trident Group : ट्राइडेंट के उत्पादों ने अमेरिका टेक्सटाइल मार्केट में मचाया धमाल।

0
112
ट्राइडेंट कलेक्शन भारतीय सांस्कृतिक जड़ों से प्रेरित
ट्राइडेंट कलेक्शन भारतीय सांस्कृतिक जड़ों से प्रेरित

Aaj Samaj (आज समाज), Trident Group , चंडीगढ़:

अमेरिका के न्यूयॉर्क में चल रहे टेक्सटाइल मार्केट वीक में देश के सबसे बड़े कपड़ा निर्माताओं में से एक ट्राइडेंट ग्रुप ने “पैसेज टू इंडिया” थीम के तहत अपने नए आकर्षक व मनमोहक कलेक्शंस का शानदार प्रदर्शन किया। भारत की समृद्ध विरासत और संस्कृति से प्रेरित, इस संग्रह में अद्वितीय और आकर्षक डिजाइनों में बेड एंड बाथ कलेक्शंस की एक विशेष श्रृंखला प्रस्तुत की गई है।

ट्राइडेंट कलेक्शन भारतीय सांस्कृतिक जड़ों से प्रेरित: गुप्ता

ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने भी न्यूयॉर्क के 5वें एवेन्यू स्ट्रीट में हुए इस डिसप्ले का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हमें इस टेक्सटाइल मार्केट वीक में अपनी नयी कलेक्शन और विभिन्न श्रेणियां अपने उत्पाद पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है। जटिल पैटर्न से लेकर जीवंत रंगों तक, ट्राइडेंट कलेक्शन का प्रत्येक तत्व भारतीय सांस्कृतिक जड़ों से प्रेरित है।

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले उत्पाद के साथ पूर्ण ग्राहक संतुष्टि प्रदान करना है। हमें इस बात का पूरा भरोसा है कि हम अपनी आधुनिकता के ज़रिए अपने ग्राहकों को विश्व स्तरीय उत्पादन की सुविधा प्रदान कर पाएंगे एवं उनकी सभी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होंगे।”

इको-कॉन्शियस प्रोडक्ट सेगमेंट्स में महत्वपूर्ण विकास

ट्राइडेंट पर्यावरण का समर्थन करने के लिए एवं कार्बन फुटप्रिंट्स को कम करने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। कंपनी ने इको-कॉन्शियस प्रोडक्ट सेगमेंट्स में महत्वपूर्ण विकास किया है। ट्राइडेंट ने अपनी एवर-इको कैटेगरी भी लॉन्च की हैं जहां बेटर कॉटन इनिशिएटिव (बीसीआई) सर्टिफाइड काटन और नेचुरली डाइंग फाइबर का इस्तेमाल कर ग्राहकों के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ उत्पादों को उपलब्ध कराया जा रहा है।आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए ट्राइडेंट ग्रुप लगातार प्रगति की और बढ़ रहा है वै ऐसे कई वैश्विक मंच पर देश व प्रदेश का नाम रौशन कर रहा है।

ट्राइडेंट द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ भारतीय शिल्प कौशल प्रदर्शन भी

न्यूयॉर्क में आयोजित यूएस मार्केट वीक एक प्रमुख कार्यक्रम है जो उद्योग जगत के लीडर्स, दुनिया भर से डिज़ाइनर और खरीदारों को एक साथ लाता है। यहां ट्राइडेंट द्वारा सर्वश्रेष्ठ भारतीय शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया गया जो कि कंपनी के ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने वाले उत्पादों को विकसित करने की क्षमता को प्रदर्शित करता है।

ट्राइडेंट ग्रुप के बारे में

ट्राइडेंट लिमिटेड भारतीय व्यापार समूह और वैश्विक खिलाड़ी, ट्राइडेंट ग्रुप की प्रमुख कंपनी है। इसका मुख्यालय पंजाब के लुधियाना में स्थित हैं। ट्राइडेंट लिमिटेड एक वर्टीकली इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल (यार्न, बाथ व बेड लिनेन), कागज (व्हीट स्ट्रा बेस्ड ) वै रासायनिक उत्पादनों का निर्माता है। ट्राइडेंट के तौलिये, धागे, बेडशीट और कागज व्यवसाय ने वैश्विक पहचान अर्जित की है और भारत और दुनिया भर में लाखों ग्राहकों को संतुष्ट कर रहे हैं। ट्राइडेंट भारत में होम टेक्सटाइल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक है। नेशनल, कैप्टिव व रिटेल स्वामित्व वाले ब्रांडों की आपूर्ति करने के साथ इस कंपनी ने उपभोक्ताओं, वेंडर्स व कई अन्य सरकारी गवर्नमेंट संगठनों से प्रोडक्ट की क्वालिटी, सामाजिक जिम्मेदारी व पर्यावरण प्रबंधन को सुनिश्चित करने में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों को हासिल किया है। कंपनी की विनिर्माण सुविधाएं पंजाब और मध्य प्रदेश में स्थित हैं। ट्राइडेंट उत्पाद ऑनलाइन शॉपिंग के लिए https://www.mytrident.com/पर उपलब्ध हैं ।

यह भी पढ़े  : Nav Sankalp Rally : 16 अगस्त तक सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गाड़ी व संख्या का जमा करवाएं दस्तावेज

यह भी पढ़े  : A Painful Accident In Karnal : तीन युवकों की आवर्धन नहर में डुबने से मौत, बाइक पर सवार थे 4 युवक

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE