एन.एस.ओ. ने शहादत दिवस पर निकली तिरंगा यात्रा 300 युवाओं ने लिया भाग: Tricolor Yatra Out On Martyrdom Day

0
329
Tricolor Yatra Out On Martyrdom Day:
Tricolor Yatra Out On Martyrdom Day:

प्रवीण वालिया, करनाल :

Tricolor Yatra Out On Martyrdom Day: राज्य युवा आयोग हरियाणा के मार्गदर्शन में नेशनल सोशल आर्गेनाईजेशन (एन.एस.ओ) व खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग करनाल द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहादत दिवस पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ कर्ण पार्क में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित करके किया गया।

Read Also: Pregnancy Diet : गर्भावस्था में हर महिला को खानी चाहिए ये चीजें, मां व बच्चे दोनों की सेहत को मिलेगा लाभ

इंकलाब जिंदाबाद के नारो से गूंजा शहर (Shaheedi Diwas)

जिसमें मुख्यातिथि के रूप में करनाल के एस.डी.एम.गौरव कुमार ने शिरकत की व तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। एन.एस.ओ. की तरफ से मुख्यातिथि को शहीदों का चित्र भेंट किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा में 300 से ज्यादा युवा साथी इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कमेटी चौक होते हुए रेलवे रोड पर स्तिथ शहीद भगत सिंह की दूसरी प्रतिमा पर फूल माला अर्पित करके यात्रा वंदे मातरम के नारे लगाते हुए वापिस कर्ण पार्क में पहुँची। यात्रा की अगुवाई संस्था के मुख्य सलाहकार हरमिंदर सिंह द्वारा की गयी, जहाँ पर राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन किया गया।

तिरंगा यात्रा में जलपान कि की गयी सुविधा (Tricolor Yatra Out On Martyrdom Day)

सभी युवा साथियो को जलपान की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम में विशेष सहयोग डॉ अंकित अरोड़ा व जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार दुआ का रहा। इस मौके पर एन.सी.सी. से अनिता जून व एन.एस.एस. से सृष्टि रंगा, खेल विभाग से कोच सत्यवीर और कोच दिनेश खोखर, एन.एस.ओ. की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से जितेंद्र नरवाल, प्रदीप मेहला, कुलदीप प्योंत, करनाल कार्यकारणी से जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रिया कम्बोज, अक्षिता शर्मा, नवप्रीत कौर, चंदन रजक, सनी छिक्कारा, गोविद बुद्धिराजा, विनीत भारद्वाज, कीमती लाल शर्मा, शैंकी कम्बोज, अजय औगंध, विश्वास वालिया, अभिनव गर्ग, भूषण शर्मा व प्रियांशु कम्बोज मौजूद रहे।

Read Also: शहीदी दिवस को समर्पित साइकिल रैली का किया आगाज, साइकिल सवार 100 किलोमीटर का सफर करेंगे तय: Cyclists Will Travel 100 km

Read Also: डैफोडिल पब्लिक स्कूल में शहीद भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया : Shaheedi Diwas Celebrated At Daffodil Public School

Connect With Us : Twitter

SHARE