तिरंगा हम सबकी आन-बान और शान : अनिल विज

0
316

अनिल विज ने सफल तिरंगा यात्रा के लिए सभी का आभार जताया
आज समाज डिजिटल, अम्बाला:
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि तिरंगे का मान-सम्मान करना हम सबकी साझी विरासत है। उन्होंने यह भी कहा कि गत दिवस अम्बाला में उनकी अगुवाई में आयोजित शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा से आत्म संतोष की अनुभूति तो हुई है, साथ ही ऐसी यात्रा हमें कर्तव्यपराणयता का बोध भी करवाती है। विज ने कहा कि हमें हमेशा ही सामाजिक, नैतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों की रक्षा करते हुए तिरंगे का सम्मान करते रहना चाहिए। ये बात शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा की सफलता से ओतप्रोत गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान है व इसकी रक्षा के लिए असंख्य जाने-अनजाने योद्घाओं ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। गौरतलब है कि शहीदों के सम्मान में अम्बाला छावनी में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा की चारों तरफ प्रशंसा की जा रही है। अम्बाला छावनी के नेताजी सुभाष पार्क से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रभक्ति के गीत भी लोग गुनगुनाते रहे।
तिरंगा यात्रा की सार्थकता बारे लोगों का कहना है कि यह तिरंगा यात्रा बहुत ही प्रेरणादायक तो थी ही, साथ ही हम सबके लिए अनुकरणीय और अनुसरणीय रही। इस विषय को लेकर कईं स्थानीय लोगों का कहना है कि मंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन में निकाली गई यह शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा बहुत ही प्रेरणादायक थी। बच्चों से लेकर बड़ों तक लोग राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा में लोगों का जोश देखते ही बनता था और उन्हें देश के प्रति और राष्ट्र के प्रति एक जोश भर गया। लोगों का कहना था कि तिरंगा सम्मान यात्रा के दौरान बच्चों को देश प्रेम के प्रति जानने का मौका मिला।

SHARE