यमुनानगर : संत निश्चल सिंह महाराज जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

0
434

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
संतपुरा स्थित गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज में संत निश्चल सिंह महाराज जी की सलाना पुण्यतिथि के अवसर पर संत जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कॉलेज निर्देशिका डॉ वरिन्द्र गांधी ने अपने विचार सांझे करते हुए सभी को संत निश्चल सिंह जी महाराज की विचारधारा से परिचित करवाया। उन्होंने बताया कि संत जी का जीवन लोक सेवा हेतु समर्पित था। उन्होंने लड़कियों को शिक्षित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का हमेशा ही संदेश दिया। उन्हीं के मार्गदर्शन से ही संस्थान लड़कियों को शिक्षित करने के लिए अग्रसर है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अनु अत्रेजा ने बताया कि आज इसी उपलक्ष्य में कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन करने आने वाली प्रत्येक छात्रा को पौधा वितरित किया गया है। इसके साथ ही कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्यों को भी पौधे बाँटे गए हैं। एडमिशन कमेटी इंचार्ज डॉ गीतू खन्ना ने बताया कि इस अवसर पर गुलमोर, तुलसी, अर्जुन, आँवला, पीलखन, डैक, हाथीफल, सुहाना, इमली, जामुन, बेल के करीब 250 पौधे वितरित किए गए। इस मौके पर डा. रंजना मलिक, तरनदीप कौर, डा. निरुपमा, शर्मिला पूनिया, डा. शक्ति बुद्धिराजा, डा. लक्ष्मी गुप्ता मौजूद रहे।

सुखमनी साहिब पाठ का हुआ आयोजन
संत निश्चल सिंह कॉलेज आफ एजुकेशन फॉर वूमेन में संत निश्चल सिंह महाराज जी की सलाना पुण्यतिथि के अवसर पर कॉलेज प्रांगण में सुखमनी साहिब के पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज की डायरेक्टर डॉ वरिन्द्र गांधी विशेष रूप से उपस्थित रही। कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्यों ने पूर्ण तन्मयता से सुबह 11 बजे पाठ का आरंभ किया और दोपहर 12 बजे पाठ की सम्पूर्णता की गई। इसके बाद प्रोफेसर तरनजीत कौर द्वारा अरदास की गई, साथ ही प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर संत निश्चल सिंह महाराज जी की याद में कॉलेज प्रांगण में समूह शिक्षकों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस पाठ का आयोजन प्रोफेसर डा. अनीता सूद एवं तरनजीत कौर की देखरेख में किया गया।

SHARE