गुरदासपुर: पौधों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व

0
255
गगन बावा, गुरदासपुर:
रक्षाबंधन पर हर बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांध कर भाई से रक्षा का संकल्प लेती है। वहीं इस बार हेल्प एज इंडिया की ओर से चलाए जा रहे वृद्ध आश्रम में सभी बुजुर्ग महिलाओं ने पौधों को राखी बांध कर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इस मौके पर वृद्ध आश्रम की मैनेजर अर्पणा शर्मा ने बताया कि बुजुर्गो ने पौधों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि पौधे हमारे मित्र हैं जो हमारे जीवन की प्रत्येक सांस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए हमें इनको भी हर साल राखी बांधनी चाहिए। इसके बाद सभी बुजुर्गो में मिठाई आदि बांटी गई।
SHARE