वृक्ष पृथ्वी पर आक्सीजन का बड़ा स्त्रोत, वृक्ष लगाएं : चेयरमैन

0
280
plant trees yamunanagar
plant trees yamunanagar
यमुनानगर। (प्रभजीत सिंह)  हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने वृक्षों का हमारे जीवन में क्या महत्व है बताते हुए कहा की पेड़ हमारे पृथ्वी पर मौजूद सबसे अनमोल और जरूरी स्त्रोत है, जिस तरह पृथ्वी के जीव जंतु पानी के बिना नहीं रह सकते उसी तरह हम सब पेड़ो के बिना नहीं रह सकते। पेड़ हमारे पर्यावरण की रक्षा करता हैं, पेड़ सूरज से आने वाले खतरनाक रेडिएशन से हम सबको बचाता है और साथ ही पृथ्वी पर ऑक्सीजन का सबसे बड़ा स्त्रोत है।
पेड़-पौधे धरती पर शुद्ध वातावरण का निर्माण करते हैं। वर्तमान समय में होने वाले प्रदूषण जैसे वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण और भूमि प्रदूषण जैसे अन्य कई प्रकार के प्रदूषण को कम करने का कार्य पेड करते है,भाजपा मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा ने कहा कि कोरोना काल में जो आक्सीजन गैस की कमी हुई थी वह कमी हम पौधारोपण से पूरी कर सकते है,सभी लोगों को बढ़ चढ़ कर पौधारोपण करना चाहिए, इस दौरान मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा,अमन सग्गर,गगन कटोच,विवेक ,राजीव ओबराय,प्रीतम सिंह,कमल कपूर, सतीश शर्मा ,रजत अरोडा़,राजकुमार व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे ।
SHARE