अधिकारियो को निर्देश कार्य मे तेजी लाएं : विधायक

0
269
Ghanshyamdas Arora
Ghanshyamdas Arora

प्रभ जीत सिंह (लक्की) यमुनानगर। सिटी विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने नगर निगम यमुनानगर के इंजिनीयरिंग ब्रांच ओर सैनिटेरी ब्रांच व दोनो डी एम सी के साथ बैठक की ओर नगर सुधार के लिए चर्चा की। रुके हुए कामों को जल्दी करने के लिए कहा ओर सफ़ाई व्यवस्था को सुधार करने के लिए कहा क यमुनानगर सिटी विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हे शिकायतें मिल रही है कि छोटे-छोटे कामों के लिए जनता को बार-बार सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं जो कि सही नहीं है,सरकारी अधिकारियों को अपना रवैया सुधारना होगा। यमुनानगर विधानसभा की जनता ने उन्हें विकास कार्यों के लिए वोट दिए हैं और वह विकास कार्य करवाएंगे , इस समय यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य चल रहे हैं और विकास कार्यों को पूरा करवाने की पूरी जिम्मेवारी अधिकारियों की है और वह अधिकारियों की लापरवाही को सहन नहीं करेंगे ,अधिकारियों को मुस्तैद होकर सारे कार्य समय में पूरे करवाने होंगे और सभी विकास कार्यों में उच्च क्वालिटी की सामग्री इस्तेमाल की जानी चाहिए , साफ सफाई की व्ववस्था उच्च स्तर की होनी चाहिए, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने सभी अधिकारियों को कहा कि सभी अधिकारी समय पर दफ्तर में आएं और पूरी पूरी मेहनत से जनता के कार्यों को करें। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग व विभिन्न विभागों के अधिकारी साथ रहे।

SHARE