Traffic Rules : गलत लाईन में ड्राईविंग करने के 58 व ओवर स्पीड के 48 चालान काटे

0
234
यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया
यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया

Aaj Samaj (आज समाज), Traffic Rules, प्रवीण वालिया, करनाल,24 जुलाई :
पुलिस महानिरीक्षक ट्रैफिक एवं हाईवे (हरियाणा) करनाल के आदेश अनुसार यातायात व हाईवे थाना प्रबंधक निरीक्षक दर्शन सिंह की अध्यक्षता में टीम द्वारा करनाल कुरुक्षेत्र सीमा समाना बहु के पास यह अभियान चलाया गया।

कुल 106 वाहनों के किए गए चालान

इस अभियान के तहत यातायात थाना की टीम द्वारा गलत लाईन में चल रहे वाहनों को रोककर सही लेन में चलने के लिए जागरूक किया गया। वही टीम द्वारा तय गति सीमा से अधिक गति में चलने वाले वाहनों को रोककर वाहन चालकों व वाहन मालिकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया और तय गति सीमा से अधिक गति में वाहन चलाने पर होने वाले आर्थिक व शारीरिक नुकसान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। टीम द्वारा इस दौरान जानबूझकर यातायात नियमों के उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए गए। यातायात नियमों की जानबूझकर अवहेलना करने वाले कुल 106 वाहनों के चालान किए गए। जिनमें गलत लाईन में ड्राईविंग करने के 58 व ओवर स्पीड के 48 चालान शामिल हैं।

इस तरह के अभियानों के अलावा भी करनाल पुलिस समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाती है। उन अभियानों के तहत स्कूल के विद्यार्थियों व सार्वजनिक स्थान पर आमजन को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है।

यह भी पढ़ें : Best Places : गर्मियों में घूमने के लिए 5 बेहतरीन जगहें

यह भी पढ़ें : Sawan Somvar Special: सावन सोमवार व्रत में बनाएं ये दो तरह के स्वादिष्ट मीठे पकवान

यह भी पढ़ें : 125 Feet High Shiva Temple : हरियाणा का एकमात्र लगभग सात गज भूमि पर बना 125 फुट ऊंचा शिव मंदिर

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE