रादौर: टोक्यो ओलंपिक में रजत जीतने पर इनेलो ने जताई खुशियां

0
268
आज समाज डिजिटल, रादौर:
टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए चानू सैखोम मीराबाई ने 49 किलोग्राम की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर रादौर क्षेत्र में लोगों ने अलग अलग स्थानों पर लड्डू बांटकर खुशियां मनाई। टोक्यो ओलंपिक में चानू सैखोम मीराबाई द्वारा रजत पदक जीतने पर शनिवार को इनेलो पार्टी की ओर से शहर में लड्डू बांटकर खुशियां मनाई गई। इनेलो हल्का रादौर पिछड़ा वर्ग प्रधान राजेश कश्यप ने कहा कि देश की बेटी चानू सैखोम मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। अब हमें देश की बेटियों पर गर्व है। उधर शहर की कंबोज धर्मशाला में पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी अमित काम्बोज व सेवा भारती के अध्यक्ष वेद काम्बोज के नेतृत्व में टोक्यो ओलम्पिक  में मीराबाई चानू द्वारा रजत पदक जीतने पर एक दूसरे को लड्डू बांटकर व मुंह मीठा कर खुशी मनाई। इस अवसर पर अमित काम्बोज ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि भारत को 21 वर्ष बाद मिली है। इस पर सभी भारत वासियो को गर्व है। इस अवसर पर अमित काम्बोज, वीरेंद्र सैनी, पार्षद भगवतदयाल कटारिया, गुरचरण सिंह, विपिन काम्बोज, विकास रतनगढ़, अखिल बूबका, धनपत सैनी, आदि मौजूद रहे। वहीं चानू सैखोम मीराबाई द्वारा टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर सिटी पार्क  वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से लड्डू बांटकर खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर प्रधान देवीदयाल अरोड़ा के नेतृत्व में एसोसिएशन के सदस्यों ने खुशियां मनाई। मौके पर प्रधान देवीदयाल अरोड़ा, मोहनलाल अरोड़ा, मंजीत सिंह पंजेटा, दर्शन लाल, मूलराज, धर्मपाल वर्मा, कर्मवीर खुर्दबन, श्रीराम बंसल, योगेश गुप्ता, अनिल कुमार अरोड़ा, जसविन्द्र मलिक छोटाबांस, दारी मनचंदा, डॉ पूर्णचंद कंबोज, हरप्रीत सिंह, तिलकराज, सोमपाल प्रजापत, सुभाष प्रजापत, मास्टर मनोहर लाल, डीपी सिंगला, भगवतदयाल कटारिया, बिन्द्र सैनी खेड़ी, रामरतन शर्मा, भारत भूषण मेहता, गुलशन बकाना, कुलदीप शर्मा, संदीप सैनी आदि मौजूद रहे।
SHARE