शहर की सफाई के लिए मेयर ने खुद बेलचा उठाकर किया कचरे कर उठान

0
185
To clean the city the mayor himself lifted the belt and lifted the garbage

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :

  • विरोध करने पहुंचे हड़ताली कर्मियों को समझाया, मेयर बोले, जनता को नहीं होने दूंगा परेशान
  • हड़ताल के बीच भारतीय मजदूर संघ के सफाई कर्मचारियों ने की सफाई, मेयर ने संभाली कमान

नगर ‌पालिका कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की हड़ताल के चलते शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए वीरवार को मेयर मदन चौहान ने खुद कमान संभाली। मेयर मदन चौहान ने शहर के महाराणा प्रताप पार्क के पास लगे गंदगी के ढेर को खुद बेलचा उठाकर साफ कराया। इस दौरान नगर पालिका सफाई मजदूर यूनियन संबंधित भारतीय मजदूर संघ के सफाई कर्मचारियों ने सफाई कर कचरे का उठान किया। हालांकि इस दौरान हड़ताली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सफाई कार्य का विरोध किया। मेयर चौहान ने उन्हें समझाया कि वे सही तरीके से हड़ताल करें। वह जनता को परेशान नहीं होने देंगे। शहर को साफ रखने के लिए हम हर प्रयास करेंगे। इसके बाद पुलिस मौजूदगी में मौके से कचरे का उठान कराया गया।

सफाई कर्मचारी महाराणा प्रताप पार्क के पास पहुंचे

बता दें कि बुधवार को नगर पालिका सफाई मजदूर यूनियन संबंधित भारतीय मजदूर संघ के प्रधान मनोज कुमार व अन्य प्रतिनिधियों ने मेयर मदन चौहान से मिलकर हड़ताल में शामिल न होकर शहर की सफाई करने की बात कही थी। इसी के चलते वीरवार सुबह प्रधान मनोज कुमार के नेतृत्व में काफी 06 संख्या में सफाई कर्मचारी महाराणा प्रताप पार्क के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात है और हमेशा देश के हित में कार्य करेंगे। सफाई कार्य शुरू कराने के लिए यहां मेयर मदन चौहान, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन‌ बिट्टू, पार्षद सुरेंद्र शर्मा पहुंचे। इस दौरान मेयर मदन चौहान व पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू ने खुद बेलचे उठाए और पार्क के पास लगे गंदगी के ढेर को उठाकर ट्रॉली में लोड कराया।

जनता की परेशानियों को दूर करना कर्तव्य

इसके बाद भारतीय मजदूर संघ के प्रधान मनोज कुमार ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में सफाई की और कचरे का उठान किया। हालांकि सफाई की भनक लगते ही कुछ हड़ताली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कार्य का विरोध किया, लेकिन मेयर ने उन्हें समझाया कि सबसे पहले जनता की परेशानियों को दूर करना हमारा कर्तव्य है। शहर में जनता को वे परेशान नहीं होने देंगे। उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों को समझाया कि वे सही तरीके से अपना प्रदर्शन करें। हड़ताल पर रहें, लेकिन जनता को परेशान न करें। विवाद उत्पन्न न हो, इसलिए मौके पर पुलिस फोर्स बुलाई गई। पुलिस की मौजूदगी में भारतीय मजदूर संघ के कर्मचारियों ने शहर में कई स्थानों पर सफाई की। मेयर चौहान ने कहा कि शहर की जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। अन्य विकल्पों के माध्यम से शहर की सफाई कराई जा रही है। हड़ताली कर्मियों द्वारा सफाई कार्य का विरोध करना गलत है। सही तरीके से हड़ताल करें। शहर की जनता को परेशान न करें।

ये भी पढ़ें : अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के आवेदन लेने की पहल करने में करनाल जिला प्रदेश में पहले नंबर पर : आर.एस.बाठ

ये भी पढ़ें : यमुनानगर प्रेस क्लब के प्रधान बने लक्की और कोहली को मिली महासचिव की जिम्मेदारी

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE