नगर पालिका कर्मचारियों की पिछले 8 दिन से हड़ताल जारी

0
175
The strike of municipal employees continues for the last 8 days

इशिका ठाकुर,करनाल :

  • शहर में कूडा उठान ना होने से चरमराई सफाई व्यवस्था

अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों की पिछले 8 दिन से हड़ताल जारी है। जिसे शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह पर कूड़े के ढेर देखे जा सकते है। कर्मचारियों ने दो दिन की हड़ताल और बढ़ा दी है। वहीं शहर में सफाई व्यवस्था बिगडऩे से प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए है। प्रशासनिक अधिकारियों ने अब खुद कूड़ा उठवाना शुरू कर दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी कर्मचारी विरोध कर रहे है कूड़ा नहीं उठाने दे रहे।

हड़ताल खत्म करेंगे, शहर में कूडा उठान ना होने से चरमराई सफाई व्यवस्था, नगरपालिका सफाई कर्मचारी अपनी मांगे मनवाने के लिए पिछले काफी समय से संघर्ष कर रहे है। 9 दिन से कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल पर है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई गई है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर सड़ रहे है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी और कूड़े के ढेर भी ऐसे ही पड़े रहेंगे।

सरकार बाचीत करके निकाले हल

कर्मचारी संघ की पदाधिकारी ने कहा कि कर्मचारी आम जनता को परेशान नहीं करना चाहते है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। सरकार को कर्मचारियों की मांगों की ओर ध्यान देना चाहिए और बातचीत करके कर्मचारियों के हित में फैसला लेना चाहिए। यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तो उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

सरकार कर्मचारियों के साथ कर रही तानाशाही

कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ तानाशाही कर रही है, लेकिन कर्मचारी झुकने के लिए तैयार नहीं है। प्रशासन कूडा उठाने आया था। कर्मचारियों ने विरोध किया तो उनके कुछा साथियों को हिरासत में लिया गया, लेकिन कर्मचारी डरने वाला नहीं है। यदि मांगे पूरी नहीं की गई तो कर्मचारी अनिश्चिकालीन हड़ताल करेंगे। जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा।

ये भी पढ़ें : अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के आवेदन लेने की पहल करने में करनाल जिला प्रदेश में पहले नंबर पर : आर.एस.बाठ

ये भी पढ़ें : शहर की सफाई के लिए मेयर ने खुद बेलचा उठाकर किया कचरे कर उठान

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE