Tiranga Yatra Karnal : आजादी से पूर्व 14 अगस्त का दिन विभाजन विभीषिका के रूप में याद किया जाता हैं – मुख्यमंत्री

0
125
तिरंगा यात्रा करनाल
तिरंगा यात्रा करनाल

Aaj Samaj (आज समाज), Tiranga Yatra Karnal, करनाल,14 अगस्त, इशिका ठाकुर :
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने करनाल दौरे के दूसरे दिन तिरंगा यात्रा में भाग लिया तथा मुख्यमंत्री ने स्वयं तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। तिरंगा यात्रा करनाल के रामलीला मैदान से शुरू होकर बाल्मीकि चौक, करण गेट, कुंजपारा रोड तथा बस स्टैंड से होते हुए वापस रामलीला मैदान में पहुंचकर संपूर्ण हुई।

तिरंगा यात्रा के दौरान करनाल के बाजार में यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों का हजूम देखने को मिला। करनाल के विभिन्न चौक चौराहों पर जैसे ही तिरंगा यात्रा पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया तो वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाथ हिलाकर लोगों का स्वागत किया।

बड़ी संख्या में लोग अपने हाथों में तिरंगा लिए हुए करनाल के रामलीला मैदान पहुंचे, यहां अपने संबोधन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आजादी बहुत संघर्षों और बलिदान के बाद मिली है। देश के अनगिनत लोगों ने अपने प्राणों की शहादत दी है, तब हमें आजादी मिली है। इस आजादी को कायम रखने के लिए सभी संकल्पित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को देश की प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए और देश के लिए जीना चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। इसी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में करनाल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 अगस्त आजादी से पूर्व का दिन है, जिसे विभाजन विभीषिका के रूप में याद करते हैं। इसी तारीख को अंग्रेजों ने देश के टुकड़े कर दिए थे, जिसकी त्रासदी बहुत से लोगों को झेलनी पड़ी।

करनाल तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला पर तंज कसते हुए कहा कि केवल राक्षस प्रवृत्ति के परिवार में जन्मे व्यक्ति ही ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग कर सकते हैं जो भाषा पूरी तरह असंसदीय है, उन्होंने कहा कि सुरजेवाला के बयान पर संज्ञान लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाए इसके लिए सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए हैं और पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात किए गए है।

बरसात के दौरान सड़कों की खराब हालत पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 1700 सड़कों के निर्माण की प्लानिंग बनाई जा रही है ताकि खराब हुई सड़कों का पुनर्निर्माण हो सके। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी देश तथा प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

इस यात्रा में उनके साथ मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, सांसद संजय भाटिया, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, मेयर करनाल रेणु बाला गुप्ता, इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बटला, मुख्यमंत्री मीडिया को ऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद, पूर्व विधायक भगवान दास कबीरपंथी, जिला कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता,जिला मीडिया प्रमुख डा अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Independence Day celebrations : उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में एसडीएम ने किया ध्वजारोहण

यह भी पढ़ें : Blood Donation Camp Kaithal : अमर शहीद मदन लाल ढींगड़ा के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में लगाया जाएगा रक्तदान शिविर

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE