Tiranga Yatra in Mahendragarh : भाजपा ने वीर शहीदों की याद में महेंद्रगढ़ शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

0
177
शहर के परशुराम चौक पर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत करते।
शहर के परशुराम चौक पर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत करते।
  • शहर में विभिन्न स्थानों पर यात्रा का लोगों ने किया भव्य स्वागत
  • वीर शहीदों की कुर्बानी को देश सदा याद करता रहेगा – रामबिलास शर्मा

Aaj Samaj (आज समाज), Tiranga Yatra in Mahendragarh, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम् पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के नेतृत्व में वीर शहीदों की याद में महेंद्रगढ़ शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में हाथों में झंडा लेकर काफी संख्या में शहर व गांवों के लोग शामिल हुए। महेंद्रगढ़ विधानसभा के 70 जवानों ने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन शहीदों के गांवों से मिट्टी को एक कलश में इकट्ठा किया गया। यह कलश पूर्व सांसद व संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव को सौंपा गया है।

महेंद्रगढ़ के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के ग्राउंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के नेतृत्व में एकत्रित होकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव, विधायक सीताराम यादव, जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, जिला प्रमुख राकेश व संतोष यादव सहित कई नेता मौजूद रहे।

यह तिरंगा यात्रा नगर में मॉडल संस्कृति स्कूल से प्रारंभ होकर मोहल्ला सैनीपुरा, परशुराम चौक, सब्जी मंडी रोड़ होते हुए बालाजी चौक से बस स्टैंड होते हुए राव तुलाराम चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह लोगों ने रामबिलास शर्मा व अतिथियों को फूलमालाएं पहनाकर तथा यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान डीजे पर देश भक्ति के गीत गूंजते रहे।

इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि हम अपने देश के शहीदों को नमन करते हैं, जिनकी कुर्बानी सदा देश याद करता रहेगा। उन्होंने इस यात्रा में शामिल हुए सभी पूर्व सैनिकों व आम जनता का आभार प्रकट किया। इसमें यात्रा में मुख्य अतिथि अमर शहीद कमांडेंट सुखबीर सिंह यादव की वीरांगना डॉ. सुधा यादव थी, जो उस समय कारगिल में शहीद हुए अपने पति कमांडेंट सुखबीर सिंह यादव के पार्थिव शरीर को अपने कंधे पर लेकर आई थी।

उन्होंने कहा कि शहीदों के गांवों से मिट्टी कलश में एकत्रित करके अमर जवान ज्योति पर पहुंचाई जाएगी। अमर जवान ज्योति के निकट एक अमृत वाटिका बनाई जाएगी, जिसमें इस मिट्टी का प्रयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Amrit Mahotsav : मुख्यमंत्री ने इंद्री के विश्राम गृह परिसर में किया पौधारोपण

यह भी पढ़ें : Blood Donation Camp Kaithal : अमर शहीद मदन लाल ढींगड़ा के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में लगाया जाएगा रक्तदान शिविर

Connect With Us: Twitter Facebook

 

 

SHARE