शहीदी दिवस पर लघु नाटिका के माध्यम से बच्चों को आजादी के मतवालों की दिखाई गाथा

0
89
Through a short drama on Martyr's Day, children were shown the story of freedom fighters
Through a short drama on Martyr's Day, children were shown the story of freedom fighters
  • भारत माता के वीर सपूतों की गाथा बेहद गौरवशाली :- डॉ. पवित्रा राव
    नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
    आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को शहीदी दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीदों को नमन करते हुए विद्यार्थियों को उनके देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष के बारे में बताते हुए उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों द्वारा लघु नाटिका के माध्यम से देश के वीर शहीदों की गाथा व उनके देशभक्ति के जज्बे को दिखाते हुए उन्हें नमन किया।

अंग्रेजों के शोषण की नीति से पूरा देश बड़ी दयनीय स्थिति में था: डॉ. किशोर तिवारी

शहीदी दिवस पर आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों की सूची बहुत लंबी है। 23 मार्च को आज ही के दिन भारत माता के वीर सपूत भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को ब्रिटिश हुकूमत द्वारा फांसी दे दी गई थी। भारत माता के इन सपूतों की गाथा बेहद गौरवशाली रही है। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने कहा कि आजादी से पहले अपने ही देश में अंग्रेजों का जुल्म सहते हुए भारतीयों की दशा देखकर क्रांतिकारियों के दिल में बदले की आग जल रही थी। अंग्रेजों के शोषण की नीति से पूरा देश बड़ी दयनीय स्थिति में था।

उस समय जब अंग्रेजों के सामने किसी की बोलने की हिम्मत नहीं होती थी, तब भारत माता के वीर जवानों ने देश को आजादी दिलवाने का सपना लेकर उसे पूरा करने के लिए अपनी शहादत दी थी।

इस मौके पर उप प्राचार्य दिनेश कुमार, डीन एलएन गौड़, विंग हैड देवेन्द्र पुनिया, जिले सिंह, डीन पवन तिवारी, मिडिल विंग हैड ममता यादव, प्राथमिक विंग हैड अनिता अहलावत सहित अन्य सभी स्टाफ सदस्यों ने शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़ें : गर्भवती महिलाओं के बैठने के लिए नागरिक अस्पताल में नहीं कोई व्यवस्था, मजबूरन बैठना पड़ता है जमीन पर

यह भी पढ़ें :आज का दिन 75 सालों में लोकतंत्र का सबसे काला दिन – त्रिलोचन सिंह

यह भी पढ़ें :राहुल गांधी को मिली सजा मामले में जिला सचिवालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE