आज का दिन 75 सालों में लोकतंत्र का सबसे काला दिन – त्रिलोचन सिंह

0
247
Karnal district convenor of Congress Trilochan Singh
Karnal district convenor of Congress Trilochan Singh

करनाल, 24 मार्च,इशिका ठाकुर:

राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता निरस्त करना राजनीतिक प्रतिशोध भारतीय जनता पार्टी बुझदिलों की पार्टी: त्रिलोचन सिंह

कांग्रेस के करनाल जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता तथा लोकसभा सदस्य राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त करना भाजपा सरकार की पूरी तरह प्रतिशोध से की गई कार्रवाई हैं।

त्रिलोचन सिंह ने कहा कि आज का दिन 75 सालों में लोकतंत्र का सबसे काला दिन हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा बझदिलों की कार्रवाई है। वह आज करनाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता निरस्त करने की कार्रवाई के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार राहुल गांधी की बढ़ती हुई लोप्रियता के कारण घबराई हुई हैं। प्रधनमंत्री मोदी को आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी की खिसकती राजनीतिक जमीन के कारण राहुल गांधी से खतरा महसूस हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष सजग राज के लिए जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि लोकराज लोकलाज से चलता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष सत्ता के द्वारा चलाए जाने वाले दमन चक्र से झुकेगा नहीं ।

कांग्रेस का कार्यकर्ता ना तो झुकेगा और नही डरेगा: त्रिलोचन सिंह

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों से संघर्ष किया। अब कांग्रेस लोकतंत्र के दुश्मनों के साथस लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में दमनकारी भाजपा की हार होगी। विपक्ष की एकता इससे मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ना तो झुकेगा और नही डरेगा। मजबूती से दमन का सामना करेगा। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ से अधिक की आबादी कांग्रेस और राहुल गांधी जी के साथ वह भाजपा के दमन का बदला बोट की चोट से लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आम कार्यकर्ता राहुल गांधी जी के साथ मजबूत चट्टान के साथ खड़ा हुआ हैं।

यह भी पढ़ें : गर्भवती महिलाओं के बैठने के लिए नागरिक अस्पताल में नहीं कोई व्यवस्था, मजबूरन बैठना पड़ता है जमीन पर

यह भी पढ़ें : करनाल के नागरिक अस्पताल में केक काटकर मनाया विश्व टीबी डे

यह भी पढ़ें :राहुल गांधी को मिली सजा मामले में जिला सचिवालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE