यमुनानगर : तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने थामा तिरंगा

0
461
Minister of Education or other
Minister of Education or other

शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालने से युवा पीढी को मिलती है प्ररेणा : कंवरपाल गुर्जर

प्रभजीत सिंह, यमुनानगर :
हलका साढौरा में शनिवार को शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा पूर्व विधायक बलवंत सिंह की अगुवाई में निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, जिला प्रधान राजेश सपरा ने मुख्य रूप से भाग लिया। तिरंगा यात्रा से पूर्व भाजपा कार्यकतार्ओं की टोलियां हलके के शहीदों के गांव में गई व शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया व उनके परिवार के सदस्यों को सम्मान किया। तिरंगा यात्रा हलका के गांव भोगपुर के शहीद मेजर जगमाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर पूर्व विधायक के फार्म हाऊस से शुरू हुई। भोगपुर से साढौरा बंदा सिंह बहादुर चौंक, मेन बाजार साढौरा, शयामपुर, मछरौली, मौहड़ी, कपालमोचन से होते हुए छोटा बस स्टैड बिलासपुर मेन बाजार से होकर लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में सम्पन्न हुई।

tiranga yatra

तिरंगा यात्रा का जगह जगह लोगों के द्वारा पुष्प वर्ष कर सम्मन किया गया। हजारों की संख्या में युवाओं ने अपनी अपनी बाईक पर तिरंगा लगाकर वंदें मातर्म भारत माता की जय के जयकारें लगाएं। यात्रा के समापन पर शिक्षा मंत्री ने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों ने अपना सर्वोच्य बलिदान देकर देश को आजाद करवाया। ये वीर हमारे देश की आनबान शान थे,हैं और हमेशा रहेंगे। शहीदों को तिरंगा यात्रा के जरिए भाजपा पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने श्रद्घासुमन अर्पित कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने में और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में जिन लाखों लोगों ने अपनी शहादत दी उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। सभी शहीद हमेशा हमारे लिए प्रात: स्मरणीय और हमेशा प्रेरणादायक रहेंगे, शहीद सबके सांझे होते है, शहीदों का सभी को सम्मान करना चाहिए, शहीदों के बलिदान से देश सुरक्षित है, देश की आजादी और देश की रक्षा के लिए शहीदों ने जो योगदान दिया है वह अतुलनीय है। शहीदों का सम्मान करने से हमें प्ररेणा मिलती है।

तिरंगा यात्रा में आए लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी शहीदों की याद में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा के माध्यम से उनको श्रद्घांजलि दे रही है। यात्रा में भारी संख्या में भाग लेने पर उन्होंने सभी कार्यकतार्ओं का धन्यवाद किया। सुरक्षा को लेकर एस.एच.ओ बिलासपुर बलबीर सिंह, एस.एच.ओ साढौरा दीदार सिंह, रणजीतुपर चौंकी प्रभारी ओमप्रकाश सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, मंडल प्रधान चंद्रमोहन कटारिया, जिला महामंत्री सुरेन्द्र बनकट, ब्लाक चेयरमेन महीपाल संधाए, पूर्व मार्किट कमेटी चेयरमेन विपिन सिंगला,सरपंच राजकुमार राणा मलिकपुर बांगर, अयुब खान,सुमित बक्सी, कुलवंत भठ्ठुवाला, सुमित दुआ, दीपक छाबड़ा, रोबिन अग्रवाल, राकेश शर्मा, पवन सैनी, प्रवेश धीमान सहित हलका के अन्य पार्टी कार्यकतार्ओं ने भाग लिया।

SHARE