यमुनानगर : डेयरी काम्पलेक्स में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मेयर ने किया मुआयना, पशु पालक को सांत्वना

0
262
Mayor inspected
Mayor inspected

प्रभजीत सिंह, यमुनानगर :
औरंगाबाद डेयरी काम्पलेक्स में डेयरी संचालक राजेंद्र राणा की डेयरी का लेंटर अचानक गिर गया। इसमें डेयरी संचालक की करीब आधा दर्जन भैंसे व गाय दब गई। हादसे के समय डेयरी में करीब 15 भैंसे व गाय बंधी हुई थी। इसमें से आठ को समय रहते निकाल लिया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद नगर निगम मेयर मदन चौहान ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित डेयरी संचालक से बातचीत कर सांत्वना देते हुए दुख व्यक्त किया। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल अधिकारी प्रमोद दुग्गल ने फायर कर्मचारियों के साथ रेस्क्यू आपरेशन चलाया। मेयर मदन चौहान ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही यह हादसा अचानक हुआ है। हादसा बहुत दर्दनाक हुआ है। नगर निगम की ओर से डेयरी कॉम्पलेक्स में डेयरी संचालकों द्वारा केवल प्लाट अलॉट किए गए थे। प्लाट में डेयरी के भवन का निर्माण डेयरी संचालकों द्वारा स्वयं करवाया गया था। नगर निगम द्वारा भवन बनाकर दिए गए। हादसे की सूचना मिलते ही नगर निगम के दमकल आफिसर प्रमोद दुग्गल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। दो हाईड्रा क्रेन, जेसीबी व दमकल के दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों के साथ रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। कुछ पशुओं को समय रहते बचा लिया गया था। उन्होंने पीड़ित डेयरी संचालक राजेंद्र राणा को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। मेयर मदन चौहान ने कहा कि डेयरी कॉम्पलेक्स में पक्की सड़कें, सफाई व्यवस्था व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।

SHARE