They want to shut the country, democracy is being destroyed: Sonia Gandhi: वो देश का मुंह बंद कर ना चाहते हैं, लोकतंत्र नष्ट हो रहा है: सोनिया गांधी

0
170

नईदिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज वर्चअली विधानसभा के नए भवन के शिलान्यास में शामिल हुर्इं। उन्होंने केंद्र सरकार को जमकर निशाने पर लिया। इस मौके सोनिया गांधी कि संविधान भवनों से नहीं भावनाओं से बचेगा। इन भवनों से दूषित और गलत भावनाओं के प्रवेश को रोकना होगा तभी हमारा संविधान बचेगा। सोनिया ने यहां जिक्रकिया कि जो प्रण हमने आजादी की लड़ाई के दौरान किया था उसे पूरा करने के लिए अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। पिछले कुछ समय से लोकतंत्र के सामने नई चुनौतियां खड़ी हुई हैं। लोकतांत्रिक संस्थाएं ध्वस्त हो रही हैं। लोकशाही पर तानाशाही का प्रभाव बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़का उदाहरण देकर उन्होंने कहा कि 15 वर्ष की लंबी अवधि के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है। जिसमेंउन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़का उदाहरण दिया और कहा कि एक दिशाहीन और विचारहीन सरकार जनहित के बारे में कभी नहीं सोच सकती। सोनिया गांधी ने कहा कि हमारी सरकार सही दिशा में काम कर रही है। मुझे प्रसन्नता है कि हमारी सरकार सही दिशा में काम कर रही है। सोनिया गांधी नेकेंद्र सर कार का नाम लिए बिना निशाना साधा और कहा कि ‘शक्तियां जो चाहती हैं कि लोग लड़ें, वे देश में नफरत का जहर फैला रही हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में है, लोकतंत्र नष्ट हो रहा है। वो देश का मुंह बंद करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि भारत के लोग, हमारे आदिवासी, महिलाएं, युवा अपना मुंह बंद रखें। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और बीआर अंबेडकर सहित हमारे पूर्वजों ने कल्पना भी नहीं की होगी कि आजादी के 75 सालोंबाद हमारा लोकतंत्र और संविधान खतरे मेंहोगा।

SHARE