There is nothing wrong in weapon worship of Rafale, it is according to religion – Asif Ghafur: राफेल की शस्त्र पूजा में कोई गलत नहीं है, यह धर्म के अनुसार है-आसिफ गफूर

0
211

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ परमाणु युद्ध की धमकी देने वाला पाकिस्तान अगर किसी बात पर भारत का समर्थन करे तो एक बार यह विश्वास करना मुश्किल होता है। हालांकि कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तल्खी बरकरार है। इस मुद्दे पर पाकिस्तान ने युद्ध तक की धमकी दे दी थी। अब भारत पर लगातार हमला करने वाले पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने गुरुवार को राफेल की शस्त्र पूजा को लेकर भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बचाव किया। फ्रांस में राफेल की शस्त्र पूजा को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे राजनाथ सिंह का पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने बचाव किया और कहा कि राफेल की पूजा में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि यह धर्म संगत है।

गुरुवार को आसिफ गफूर ने ट्वीट किया कि राफेल की पूजा में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि यह धर्म के अनुसार है। कृपया, याद रखें… यह अकेली मशीन नहीं जो मायने रखती है असल में उस मशीन को संभालने वाले व्यक्ति की क्षमता, जुनून और संकल्प मायने रखता है।’ गौरतलब है कि दशहरे के दिन जब फ्रांस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राफेल लड़ाकू विमान सौंपा जा रहा था, उस समय राजनाथ सिंह ने राफेल की शस्त्र पूजा की थी। क्योंकि दशहरे के दिन शस्त्रों की पूजा की जाती है। इस मुद्दे पर विपक्ष उनकी आलोचना कर रहा था। जिसकी वजह से राजनाथ सिंह ने कहा, “लोग जो चाहें कह सकते हैं। मैंने वही किया जो मुझे सही लगा और मैं ऐसा करना जारी रखूंगा। यह हमारा विश्वास है कि एक सुपर पावर है और मैंने इसे बचपन से यकीन किया है।

SHARE