यमुनानगर : राखी बांधने मायके गई महिला, चोरों ने ताले तोड़ घर से उड़ाए लाखों के गहने

0
332
chor
chor

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
सदर थाना क्षेत्र के गांव पांसरा में चोरों ने घर के ताले तोड़ करीब एक लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। चोरी के समय महिला अपने मायके राखी बांधने गई हुई थी। जबकि उसके पति दुकान पर थे। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पांसरा निवासी हेमंत कुमार ने बताया कि उसकी पुराना सहारनपुर रोड पर चाय की दुकान है। शनिवार को वह अपनी चाय की दुकान पर था। जबकि उसकी पत्नी अपने बच्चों सहित राखी के त्यौहार के कारण अपने मायके गई हुई थी। घर को ताला लगा हुआ था। शाम करीब छह बजे वह अपने घर लाइट जगाने गया तो उसने देखा की उसके घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली हुई थी। उसका लाकर भी टूटा हुआ था। जांच करने पर अलमारी से सोने व चांदी के गहने गायब थे। जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में पता चला कि चोर पड़ोसी की छत के रास्ते घर में घुसे और चोरी को अंजाम दिया। सदर थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है।

SHARE