यमुनानगर : दहेज उत्पीड़न मामले में चार लोगों पर केस दर्ज

0
266
fir clip art
fir clip art

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
दहेज उत्पीड़न के मामले में महिला थाना पुलिस ने गीता कॉलोनी निवासी गुरविंद्र कौर की शिकायत पर उसके पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर की गीता कॉलोनी निवासी गुरविंद्र कौर ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 23 जनवरी 2020 को पुराना हमीदा निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने जरूरत का सारा सामान देकर उसे विदा किया था। आरोप है कि शादी में दिए गए सामान से उसके ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज में और कीमती सामान की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपी उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि एक दिन दहेज में कीमती सामान की मांग पूरी न होने पर उसके ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत पुलसि को दी। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति गुरप्रीत सिंह, सास सुखदेव कौर, ससुर हरभजन सिंह व ननद जसप्रीत कौर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SHARE