युमनानगर : पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए स्वच्छता अभियान को लेकर पूरे देश मे जागृत आ गयी : घनश्यामदास अरोड़ा

0
400

प्रभजीत सिंह लक्की, युमनानगर :
भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि स्वच्छता अभियान ही बापू को असली श्रद्धांजलि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के अभियान चलकर बापू के स्वप्न को पूरा कर रहे है।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गये। पर्यावरण को साफ करने के लिए पौधारोपण किया गया। बापू के संदेश आज भी हम सभी के लिए प्रासंगिक है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि बापू का खादी को बढ़ावा देकर व लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दे देश को आत्मनिर्भता का संदेश दिया। गांधी अहिंसा में विश्वास रखते थे। उन्होंने विरोध करने के लिए सत्याग्रह का रास्ता अपनाया। वह हमेशा लोगों को अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ते रहे। महात्मा गांधी ने भारतीय समाज में छुआछूत जैसी बीमारियों को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई है। मेयर मदन चौहान ने कहा कि साफ-सुथरा रहना और अपने आस-पास सफाई रखना मनुष्य का प्राकृतिक गुण है। स्वच्छ मनुष्य का मन हमेशा प्रसन्न रहता है। चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने कहा कि गंदगी से मनुष्य तनाव और टेंशन मे रहता है। इसलिए साफ-सफाई करना जरूरी है। और ऐसी कई आवश्यकताए है, जिससे हमारे आस-पास सफाई रखना जरूरी है।
इस दौरान भाजपा प्रदेश सहप्रवकता भारतभूषण जुआल,नगर निगम मेयर मदन चौहान, चेयरमैन रामनिवास गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन कपूर ,जिला उपाध्यक्ष विजय बब्बर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,महिला मोर्चा जिला महामंत्री मनीषा अग्रवाल,मंडल महामंत्री अमन सग्गड,पार्षद सुरेंद्र शर्मा,कमलदीप काम्बोज आदि साथ रहे।

SHARE