यमुनानगर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत : निलय सैनी

0
346

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा के दिशा निर्देश पर जिला कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस शहीद ए आजम भगत सिंह पार्क में मनाया गया। उनके बलिदान को याद करते हुए शांति पाठ किया गया और भजन गाया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ लोग उन्हें प्यार से बापू कहते थे। उन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहने के बाद भी सत्य और अहिंसा का मार्ग नहीं छोड़ा और इसी मार्ग पर चलते हुए देश को अंग्रेजो की गुलामी से मुक्ति दिलाई। उनके अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया ने सलाम किया यही कारण है। 2 अक्टूबर के दिन को अंर्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नेतृत्व के दौरान वे कई बार जेल भी गए। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म 02 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मुगलसराय में हुआ।
वे नंगे पांव ही विद्यालय जाया करते थे बड़े होने के साथ आजादी के लिए देश के संघर्ष में रुचि रखने लगे। वे भारत मे ब्रिटिश शासन का समर्थन कर रहे भारतीय राजाओं की महात्मा गांधी ने की गई निंदा से अत्यंत प्रभावित हुए।
गांधी ने असहयोग आंदोलन चलाया और शास्त्री में केवल 16 वर्ष की आयु में अपनी पढ़ाई छोड़ कर इस आंदोलन में उनका साथ देने का निर्णय लिया।
शास्त्री कुल 7 वर्षों तक ब्रिटिश जेलों में रहे उनको पहले कांग्रेस सरकार में उत्तर प्रदेश का संसदीय सचिव फिर गृहमंत्री और उसके बाद केंद्र में रेल मंत्री बने और उन्होंने सवैंधानिक मयार्दा कायम करते हुए एक रेल दुर्घटना होने पर इस्तीफा दे दिया। जिसे बाद में नेहरू ने स्वीकार नहीं किया। 30 वर्षो तक उन्होंने भारत की सेवा की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला कांग्रेस उन्हें शत शत नमन करती है और देश के जवानों से उम्मीद करती है के सभी स्वतंत्रता सेनानियों व अपने पूर्वजों के पद्दचिन्हों पर चलने की कोशिश करें ताकि देश की सुरक्षा की जा सके।
इस मौके पर नीलय सैनी मीडिया प्रभारी हरियाणा कांग्रेस, श्याम सुन्दर बतरा कोर्डिनेटर जिला कांग्रेस कमेटी एवम पूर्व चेयरमैन जिला परिषद यमुनानगर, निर्मल चौहान पूर्व प्रत्याशी, नरपाल गुर्जर, वेद मेहरमपुर, राकेश काका,राजेश शर्मा, मांगे राम ,दवेंद्र चावला, दवेंद्र पार्षद ,विनय काम्बोज पार्षद,मोहन वर्मा, नरसिंग पाल,अमरजीत कोहली,अशोक पूर्व पार्षद,लक्षमण विनायक, दिनेश डुमरा,पवन चोपड़ा,उषा कमल ,सुमन सैनी, मोनिका डुमरा,टी पी सिंह, महिंदर नम्बरदार,जब्बार पोसवाल, मोहम्मद इस्लाम,आकाश बतरा,विक्रम सैनी, हार्दिक सखुजा, वसीम दाउदी, मनप्रीत सिंह लवली,निर्मल,ईशु धवन,राजीव भारद्वाज,निर्मला यादव, उषा भट्ट,अमरजीत कौर ,निशा मेहता, तेजिन्दर सिंह आदि मौजूद रहे।

SHARE